मेरठ बागपत कलानिधि संगीत महाविद्यालय में सांस्कृतिक संध्या वसंतोत्सव का आयोजन किया गया। ( पत्रकार निलेश गोविंद राव की मेरठ से खास रिपोर्ट। )


मेरठ बागपत कलानिधि संगीत महाविद्यालय बागपत रोड मेरठ में सांस्कृतिक संध्या “वसंतोत्सव” का आयोजन मंगलवार दिनांक 16 फरवरी 2021 के शाम 5:00 बजे किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेमवीर सिंह ,समाजसेवी ( प्रबंधक लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल),श्री आरएन गर्ग संयोजक( आई एम.सी. टी.एफ. मेरठ )वं संस्था की निर्देशिका श्रीमती गुंजन सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में माँ सरस्वती पूजन में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया और इसके उपरांत सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। वहीं संस्था के सबसे छोटे कत्थक कलाकारों ने तीन ताल पर आधारित “लब पर आए गीत सुहाने” पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। दूसरी ओर शुद्ध कत्थक में विद्यार्थियों ने उठान ,आमद ,गणेश परन प्रिमलू आदि को बहुत ही सुंदर ढंग से ताल बद्ध करके प्रस्तुत किया। शास्त्रीय संगीत की विधा को आगे बढ़ाते हुए संस्था के अन्य छात्रों ने गुरु वंदना एवं तीन ताल व झप ताल में मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यालय के सभी छोटे बच्चों द्वाराआरना, मीत,भव्या ,निहारिका ,एंजेल ,हरगुन, समृद्धि ,काशबी ,प्राप्ति ,मिशिका आदि ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में संस्था की निर्देशिका श्रीमती गुंजन सिंह ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कुमुद पांडे ,विशाल एवं साक्षी आदि का प्रमुख योगदान रहा।

( पत्रकार निलेश गोविंद राव की मेरठ से खास रिपोर्ट)
