भदोही थाना भदोही पुलिस को मिली बड़ी सफलता थाना क्षेत्र में मंद बुद्धि युवक से मारपीट कर अभद्रता करने वाले का युवक विडियो हुआ वायरल पुलिस वायरल विडियो को संज्ञान में लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर किया सलाखों के पीछे। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( भदोही थाना भदोही पुलिस को मिली बड़ी सफलता थाना क्षेत्र में मंद बुद्धि युवक से मारपीट कर अभद्रता करने वाले का युवक विडियो हुआ वायरल पुलिस वायरल विडियो को संज्ञान में लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर किया सलाखों के पीछे )

भदोही थाना भदोही पुलिस द्वारा स्वतःसंज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गया था अभियोग दर्ज थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत इन्द्रामिल पुल के नीचे कुछ व्यक्तियों द्वारा एक मंद बुद्धी के व्यक्ति के साथ मार-पीट व अभद्रता की गई, जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया । उक्त वायरल वीडियो का पुलिस द्वारा स्वतः त्वरित संज्ञान लेकर जांचोपरांत थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0- 258/22 धारा- 323,504 भा0द0वि0 व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग बनाम सुधीर पुत्र पारस निवासी रेवड़ासपुर इन्द्रामील थाना व जनपद भदोही व 03 अन्य साथी नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत करते हुए वीडियो फुटेज के माध्यम से शेष आरोपियों की पहचान व विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई। डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा उक्त घटना में शामिल अभियुक्तों की वीडियो फुटेज के माध्यम से पहचान व आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 26.09.2022 को वीडियो फुटेज के माध्यम व जांच में नामजद आरोपी सुधीर पुत्र पारस निवासीग्राम रेवड़ासपुर इन्द्रामील के पास थाना व जनपद भदोही उम्र करीब 26 वर्ष को मुखबिर की सूचना के आधार पर रेवड़ासपुर रेलवे फाटक से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!