गाजीपुर थाना कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर हुए फरार मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

 

( पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे गाजीपुर )

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक को रामाश्रय प्रजापति पुत्र स्व0राम देनी राम नि0 सब्बलपुर खुर्द थाना जमनियां जनपद गाजीपुर ने सूचना दिया कि मेरी पुत्री किरन प्रजापति का विवाह पवन प्रजापति पुत्र स्व0 राम किशुन प्रजापति नि0 ग्राम कुर्थापुर थाना कोतवाली गाजीपुर के साथ करीब 20 वर्ष पहले किये थे। किरन प्रजापति के 02 पुत्र क्रमशः शुभम उम्री करीब-14 वर्ष एवं शनि उम्री करीब-06 वर्ष को तैयार कर विद्यालय भेज दिया तथा किसी ने घर में घुस कर किरन प्रजापति के चेहरे व सिर पर गम्भीर चोट पहुंचा दिया जिससे किरन की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 490/2022 धारा 302/201 भादवि  का अभियोग पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण मेरे द्वारा किया जा चुका है।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!