उत्तर प्रदेश औरैया दशहरा पर्व पर राम लीला महोत्सव का शिव बारात व झांकियों की निकाली गई रथयात्रा श्रद्धालुओं ने किया भ्वय स्वागत। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

 (  औरैया दशहरा पर्व पर राम लीला महोत्सव का शिव बारात व झांकियों की निकाली गई रथयात्रा श्रद्धालुओं ने किया भ्वय स्वागत )

उत्तर प्रदेशऔरैया फफूंद कस्बे की ऐतिहासिक 152 वी श्री रामलीला महोत्सव के स्वर्ण जयंती दशहरा महोत्सव का शुभारंभ शिव बरात के साथ हुआ। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता ने बरात को झंडी दिखा कर रवाना किया। बरात में शिवजी के अलावा अन्य रथों पर नौ देवियों मूर्तियों के साथ किसान और अन्य झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। गाजेबाजे के साथ धूमधाम से निकली शिव बरात का कस्बा में लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। शिव बरात फफूंद के रामलीला मैदान से शुरू हुई जो कस्बे के मोहल्ला चमनगंज, कटरा हेमनाथ, तिवारियान,ऊँचा टीला,कायस्थान, मुरादगंज तिराह, भराव, मोतीपुर,अछल्दा चौराहा, ख्यालीदास तिराह से होती हुई रामलीला मैदान पर जाकर समाप्त हुई। बरात में रथों पर सजधज कर बैठी नौ देवियों की अनुपम छठा देखते ही बनती थी। वहीं ट्रैक्टरों पर सवार भगवान शंकर के शिष्य रावण, परशुराम के अलावा राम-लक्ष्मण की झांकियों का लोगों ने पूरा आनंद उठाया। शिव बरात में राधाकृष्ण का नृत्य, भारत माता, मां दुर्गा, गणेशजी, सांई बाबा, विष्णु भगवान, काली माता सहित दो दर्जन से अधिक झांकियां भी शोभा बढ़ा रहीं थीं। इस मौके पर बरात में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे। युवा डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। बरात का जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र पोरवाल, कृपा शंकर शुक्ला, अवधेश दुबे, भरत अग्रवाल, ओम बाबू तिवारी, अन्नी तिवारी, धीरज शर्मा, प्रमोद तिवारी, उमेश अवस्थी, सुरेश चंद्र गुप्ता, अनुराग तिवारी, सभासद प्रबल शर्मा, आशीष पोरवाल, शशांक मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, सुधांशु शुक्ला आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
शिव बारात में शामिल लोगों के जल पान की व्यवस्था जगह जगह स्टाल लगाकर नगर के समाज सेवी आशीष पोरवाल (गुरुजी), सभासद प्रबल शर्मा, मनु मिश्रा, कुलदीप यादव, मौसम यादव, संदीप शर्मा, भारत कुशवाह ने की।वहीं सुरक्षा की दृस्टि से पुलिस व्यवस्था चाक चोबंद रही।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!