उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया आदर्श इंटर कालेज का निरीक्षण थाना अछ्ल्दा क्षेत्र आदर्श इंटर कालेज के शिक्षक ने छात्र की जमकर की पिटाई इलाज के दौरान छात्र की मौत परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस आरोपी शिक्षक की की तलाश में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया आदर्श इंटर कालेज का निरीक्षण थाना अछ्ल्दा क्षेत्र आदर्श इंटर कालेज के शिक्षक ने छात्र की जमकर की पिटाई इलाज के दौरान छात्र की मौत परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस आरोपी शिक्षक की की तलाश में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश औरैया अछल्दा के आदर्श इंटर कॉलेज में शिक्षक द्वारा छात्र की डंडे व लात घूंसों से की गई पिटाई से गंभीर घायल हुए छात्र के पिता ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अछल्दा थाना में शनिवार को मुकदमा पंजीकृत कराया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम बैशौली निवासी राजू दोहरे पुत्र सोबरन ने पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसका लगभग 15 वर्षीय निखिल कुमार आदर्श इंटर कॉलेज अछल्दा में कक्षा 10 का छात्र है। 13 सितंबर 2022 को उसका पुत्र कॉलेज पढ़ने गया हुआ था तभी सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अश्वनी सिंह निवासी बिधूना औरैया सामाजिक विज्ञान पढ़ा रहे थे और अचानक शिक्षक द्वारा उनके पुत्र निखिल का टेस्ट लिया जाने लगा और टेस्ट में एक शब्द गलत लिख जाने पर शिक्षक अश्वनी सिंह द्वारा डंडों व लात घूंसों से मारपीट कर निखिल को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया जिससे छात्र बेहोश हो गया। बाद में शिक्षक द्वारा इलाज में जितना भी पैसा खर्च होगा खर्च करने का वायदा कर कार्रवाई न करने की बात कही गई थी। घायल छात्र को उपचार के लिए संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में भर्ती कराया गया वही शिक्षक द्वारा पहले 10,000 रुपए फिर बाद में 30000 रुपए दिए गए किंतु अभी तक उसके पुत्र को कोई फायदा नहीं मिला है। शिक्षक से उपचार कराने की बात कही जाने पर उसके द्वारा इलाज न कराने की धमकी देकर उसे जातिसूचक गालियां भी दी गई है जिससे वह बेहद परेशान है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर अछल्दा थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। रविवार को सुबह छात्र निखिलनकुमार की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे एम्बुलेंस की सहायता से समुदाय स्वस्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया गया जहाँ हालात गम्भीर होने की बजह से उसे लखनऊ रेफर कर दिया।लखनऊ में बेड न होने की बजह से उसे पी जी आई सैफई रेफर कर दिया था जहाँ उसका उपचार चल रहा था सोमवार की रात लगभग 11 बजे उसकी मौत हो गई ।घटना की सूचना पर पहुचे क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक औरैया चारु निगम ने घटना स्थल श्री आदर्श इंटर कॉलेज अछल्दा में पहुँच कर स्कूल के स्टाप व घटना क्लास का निरीक्षण किया उसके बाद म्रतक छात्र के घर पहुँच कर परिजनों से पूछताछ की। म्रतक छात्र तीन भाइयों में से सबसे बड़ा था।वही छात्र की मौत की खबर सुनते ही पिता राजू मा रेखा देवी सहित पूरे परिवार का रोरोकर बुरा हाल बना हुआ है । इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि घायल छात्र निखिल कुमार की उपचार के दौरान सैफई में निधन हो गया है जिसका इटावा सी एम ओ व पुलिस द्वारा छात्र का पोस्टमार्टम करवा कर म्रतक के परिजनों को शव सुपुर्द करा दिया गया है। आरोपी अध्यापक अश्वनी सिंह को पकड़ने के लिये टीम टीमें कठित कर दी है जल्द आरोपी अध्यापक को गिरप्तार कर जेल भेजा जायेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना की बजह सामने आयेगी।

( पंकज सिंह राणावतकी खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!