उत्तर प्रदेश औरैया थाना सहायल पुलिस को मिली सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस को देख भाग रहे संदिग्ध बाइक सवारों से पूछताछ में किया बड़ा खुलासा चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे एक साथी मौका पाकर हुआ फरार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 


( औरैया थाना सहायल पुलिस को मिली सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस को देख भाग रहे संदिग्ध बाइक सवारों से पूछताछ में किया बड़ा खुलासा चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे एक साथी मौका पाकर हुआ फरार )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम के कुशल निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सहायल पंकज मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विकास त्रिपाठी सहित मय टीम ने बीती रात्रि को नदी पुल पर वाहन चैकिंग के दौरान दो मोटर सायकिल जो दिबियापुर की तरफ से आती दिखी पुलिस चैकिंग टीम को देखकर दोनो बाइक सवार वापस भागने की फिराक मे अपनी-अपनी मोटर साइकिल को घुमा रहे थे तभी आपस मे टकराने से गिर गये। जिनसे पुलिस टीम द्वारा शक के आधार पूछताछ की गयी तो दोनो ने अपना नाम भगवानदास पुत्र रामदास , विजय प्रकाश पुत्र रामसंजीवन बताया, दोनो से वाहन के बारे मे पूछताछ की गयी तो उनके पास से किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्राप्त नही हुआ। पुलिस टीम द्वारा आँनलाइन एप्प के माध्यम से चैक किया गया दोनो मोटर साइकिलो की नम्बर प्लेट कूट रचित निकली जिससे दोनो मो0 साइकिल चोरी की होना स्पष्ट पाया गया। अभियुक्तगण को मय वाहन के साथ पुलिस हिरासत मे लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। हालांकि इस दौरान एक सदस्य फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश के लिए दबिश दे रही है गिरफ्तार अभियुक्तगणो से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम दोनो ने हमारे अन्य साथी सत्यम तिवारी पुत्र सुभाषचन्द्र निवासी मुगरिहा थाना सहायल के साथ मिलकर काफी समय पूर्व दोनो वाहनो को कानपुर व इटावा से चोरी किया था जिसे काफी समय तक छुपाये रखा व जरूरत पड़ने पर हमने कूट रचित नम्बर प्लेट लगाकर वाहन को चला रहे थे जिस कारण से पकडे गये।  बरामदगी में पैसन प्रो मोटर साइकिल (रंग काला),डिस्कवर मोटर साइकिल (रंग काला) है।

( ब्यूरो रिपोर्ट – पंकज सिंह राणावत )

Back to top button
error: Content is protected !!