उत्तर प्रदेश कानपुर थाना गोविंद नगर क्षेत्र में विगत दिनों हुई हत्या में 03 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे अन्य की तलाश में जुटी पुलिस। ( नफीस खान की खास रिपोर्ट )


( कानपुर थाना गोविंद नगर क्षेत्र में विगत दिनों हुई हत्या में 03 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे अन्य की तलाश में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश कानपुर थाना गोविंदनगर क्षेत्र में 23 अगस्त को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके पहले पुलिस वारदात में शामिल सातअभियुक्तों को पहले ही जेल भेज चुकी है। पकड़े गये अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस विधिक कारवाई कर रही है। अब वारदात में शामिल एक महिला की गिरफ्तारी शेष बची है। घटनाक्रम के मुताबिक बीते अगस्त माह की 23 तारीख को थाना गोविंदनगर क्षेत्र में संजय वाल्मीकि की हत्या हो गई थी। मामले में मु0अ0सं0 435/2022 धारा 147/148/149/302/336/504/506/34 IPC 7 CLA Act पंजीकृत हुआ था। जिसमें परिजनों ने वारदात में 10 लोगों को नामजद किया था। जिसमें पुलिस पहले ही सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच में एक महिला अभियुक्त का भी नाम प्रकाश में आया था जिसकी तलाश जारी है। मंगलवार को पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान आशू बाल्मिकी पुत्र स्व0 राजू 2. आशीष पुत्र श्री भोला 3. बाल अपचारी को दीप तिराहे से गिरफ्तार करते हुये विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त गण –
1.आशू बाल्मिकी पुत्र स्व0 राजू निवासी – मकान नं0 358 कच्ची वस्ती गोविन्द नगर थाना गोविन्द नगर उम्र 23 वर्ष
2.आशीष पुत्र श्री भोला निवासी मकान नं0 360 कच्ची वस्ती थाना गोविन्द नगर कानपुर नगर उम्र 19 वर्ष ।
3.एक अन्य बाल अपचारी ।
आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 435/2022 धारा 147/148/149/302/336/504/506/34 IPC 7 CLA Act थाना गो0 नगर कानपुर नगर ।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 आशीष कुमार द्विवेदी, उ0नि0 अरूण कुमार राठी, उ0नि0 अजय कुमार, उ0नि0 अंकुर मलिक, हे0का0 धर्मपाल सिंह शामिल रहे।

( नफीस खान की खास रिपोर्ट )
