उत्तर प्रदेश औरैया थाना बिधूना क्षेत्र विद्यालय में छात्र की शिक्षक के पिटने से इलाज के दौरान हुई छात्र की मौत पर गुस्साए परिजनों संग ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर किया प्रदर्शन व पुलिस की जीप जलाने पर कस्बा बना छावनी पुलिस ने 35 नामजद व 250 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया सलाखों पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना बिधूना क्षेत्र विद्यालय में छात्र की शिक्षक के पिटने से इलाज के दौरान हुई छात्र की मौत पर गुस्साए परिजनों संग ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर किया प्रदर्शन व पुलिस की जीप जलाने पर कस्बा बना छावनी पुलिस ने 35 नामजद व 250 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया सलाखों पीछे )

उत्तर प्रदेश औरैया अछल्दा कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज के शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की हुई मौत के मामले में बीती रात कस्बे में मृतक के परिजनों के साथ भारी भीड़ द्वारा जमकर किए गए बवाल के साथ पुलिस की जीप जलाए जाने आदि मामले को लेकर 35 नामजदों सहित 200 से 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों में 9 को पकड़ कर जेल भेज दिया है जबकि अज्ञात आधा सैकड़ा से अधिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि अछल्दा नगर व मृतक छात्र का गांव छावनी जैसा बना नजर आ रहा है। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी मौके पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ मृतक के परिजनों से मिलकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया है। अछल्दा थाना क्षेत्र के बैशौली गांव निवासी कक्षा 10 के आदर्श इंटर कॉलेज अछल्दा के 15 वर्षीय छात्र निखिल पुत्र राजू दोहरे की शिक्षक की पिटाई से उपचार के दौरान हुई मौत के बाद सोमवार की रात्रि में मृतक छात्र का शव आदर्श इंटर कॉलेज के समीप रखकर मृतक के परिजनों के साथ भीम आर्मी के तथाकथित लोगों व भीड़ द्वारा तोड़फोड़ आगजनी पत्थरबाजी के साथ जमकर बवाल काटे जाने को लेकर पुलिस ने 35 नामजद लोगों को नामजद आरोपी बनाने के साथ 200 से 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें मृतक छात्र का पिता भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने नामजदों में से धीरेंद्र कबीर निवासी मोहल्ला बनारसीदास औरैया अनिल निवासी मोहल्ला कुरकुरा कस्बा बिधूना महेंद्र सिंह निवासी गुनौली थाना अछल्दा अंकित निवासी गुनौली थाना अछल्दा सानू उर्फ जगजीवन राम निवासी मिश्रीपुर अछल्दा यशवंतराव निवासी गुनौली अछल्दा राहुल सिंह निवासी पुर्वा भदौरिया थाना बकेवर इटावा सुबोध निवासी अहेरीपुर थाना बकेवर इटावा श्रीमती संजू गौतम मोहल्ला आदर्श नगर कस्बा बिधूना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जमकर बवाल की सूचना पर रात में ही आयुक्त कानपुर मंडल राजशेखर पुलिस महानिरीक्षक कानपुर प्रशांत कुमार जिलाधिकारी प्रेम चंद्र श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक चारू निगम सहित जिले व क्षेत्र के पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर और आशिंक बल प्रयोग कर बवाल शांत कराया। मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानू भास्कर पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार आयुक्त कानपुर मंडल राजशेखर जिलाधिकारी प्रेमचंद श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक चारू निगम अछल्दा आदर्श इंटर कॉलेज मृतक छात्र के गांव में उसके घर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था परखने के साथ आरोपी शिक्षक की जल्द गिरफ्तारी कराने व मृतक छात्र के परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में मृतक छात्र का अंतिम संस्कार भी करा दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानू भास्कर ने बताया है कि आरोपी शिक्षक अश्विनी सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है वही उक्त मामले में बवाल करने वाले आरोपियों की फोटो या वीडियो के माध्यम से चिन्हित कर गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा है।और जब तक आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक मृतक के परिजनों की सुरक्षा के लिए उसके घर पर पुलिस सुरक्षा रहेगी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और माहौल शांतिपूर्ण है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!