उत्तर प्रदेश कानपुर मर्चेन्ट चेम्बर हॉल में सां0 परविंदर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर शहीद ए- आजम स0 भगतसिंह जयंती समारोह कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ। ( सुनील कुमार की खास रिपोर्ट )

( कानपुर मर्चेन्ट चेम्बर हॉल में सां0 परविंदर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर शहीद ए- आजम स0 भगतसिंह जयंती समारोह कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ )
उत्तर प्रदेश कानपुर विगत वर्षों की भाँति गत वर्ष भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम श्री पंच प्यारे धर्म प्रचारक सभा के तत्वाधान में शहीद आजम सं0 भगत सिंह जयंती समारोह का आयोजन मर्चेन्ट चेम्बर हॉल सिविल लाइन्स कानपुर में सांय काल 4 बजे प्रारम्भ हुआ कार्यक्रम मे सर्वप्रथम रागी भूपेन्द्र सिंह जी भाई जसविन्दर सिंह व भाई राजा द्वारा शब्द कीर्तन कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात अल्प संख्यक आयोग के माननीय सदस्य सं० परविन्दर सिंह जी द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया तथा दीप प्रज्जवलित के उपरान्त कानपुर नगर के प्रतिष्ठत स्कूलो के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम मे समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बन्धुओ का संस्था के मोमोण्टो द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथि माननीय सदस्य राज्य अल्प संख्यक आयोग सं० परविन्दर सिंह जी ने अपने वक्तव्य मे शहीदे आजम सं० भगत सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम मे मुख्यरूप से मनोहर सिंह खामेसरा डॉ० मिथिलेश शर्मा राकेश जैन विपिन बजाज डॉ० यशवन्त राव ए० के० द्विवेदी मनमीत सिंह बीबी चन्द्रा बग्गा अश्वनी कुमार के० के० दुबे डॉ० वी० के सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संचालन सरदार मान सिंह बग्गा ने किया तथा आये हुये अतिथियों को धन्यवाद दिया।
