भदोही थाना भदोही क्षेत्र महिला को अलग- अलग नम्बर से अश्लील बातें वो गाली गलौज करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया सलाखों केे पीछे। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( भदोही थाना भदोही क्षेत्र महिला को अलग- अलग नम्बर से अश्लील बातें वो गाली गलौज करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया सलाखों केे पीछे )
भदोही थाना भदोही पर पंजीकृत अभियोग वादिनी की पुत्री के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अलग-अलग नंबरों से बार बार फोन कर अश्लील बातें करना, गाली गलौज व धमकी देने की घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-255/2022 धारा-294,504,507 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा महिला सम्बंधित अपराध में आरोपियों के विरुद्ध त्वरित/सख्त वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश के क्रम में थाना भदोही पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलित करते हुए आज दिनांक-27.09.2022 को उक्त अभियोग से सम्बंधित प्रकाश में आए अपचारी उम्र करीब 17 वर्ष को रेलवे स्टेशन भदोही प्लेटफार्म नं-01 से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान मा0 न्यायालय किया गया।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
