सहारनपुर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा व पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्योहारों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त कर लिया गया जायजा एवं सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट सहारनपुर )


( सहारनपुर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा व पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्योहारों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त कर लिया गया जायजा एवं सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश )
सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह एक बार फिर उतरे सड़कों पर,किया पेदल मार्च। इस दौरान उनके साथ एसपी-सिटी राजेश कुमार सिंह,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी द्वितीय प्रीति यादव,थाना सदर बाजार प्रभारी प्रभाकर कैन्तुरा सहित भारी पुलिस बल रहा मोजूद। इस दौरान डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र सुधीर कुमार सिंह द्वारा पत्रकारों को बताया, कि त्योहारों का सीजन चल रहा है,और त्योहारों के सीजन में प्रतिदिन गश्त होती है,पुरे जनपद में ही नहीं बल्कि मेरी रेंज के तीनो जनपदों मे हो रही है। आज यह गश्त का जो प्रोग्राम था,उसमें मैंने भी भाग लिया। उन्होंने कहा,कि त्योहारो के सीजन में बाजारों में भीड़भाड़ रहती है, महिलाए एवम बच्चे भी बाहर निकलते हैं,उसमें पुलिस के प्रति विश्वास जगाना है एवम सुरक्षा का भाव जाग्रत करना है। डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र का यह पैदल मार्च हसनपुर चौकी से प्रारम्भ होकर देहली रोड,कोर्ट रोड,कचहरी का पुल से निकलता हुआ घंटा घर पर समाप्त हुआ।इस मौके पर उनके साथ एसपी-सिटी राजेश कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव,थाना सदर बाजार प्रभारी प्रभाकर कैन्तुरा सहित भारी पुलिस बल रहा मोजूद।
