उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद गंगा नगर, कृष्णा नगर क्षेत्र में जल संस्थान की घोर लापरवाही सामने आई क्षेत्रिय जनता को पानी ने मिलने से जनता मे आक्रोश किया धरना प्रदर्शन कर रोड जाम करने की दी चेतावनी। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद शिकोहाबाद शहर में गंगा नगर, कृष्णा नगर क्षेत्र में जल संस्थान की घोर लापरवाही सामने आई क्षेत्रिय जनता को पानी ने मिलने से जनता मे आक्रोश किया धरना प्रदर्शन कर रोड जाम करने की दी चेतावनी )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही पानी की किल्लत से परेशान गंगा नगर, कृष्णा नगर मोहल्ले की महिलाओं ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि शहर में हर जगह पाइप लाइन बिछा दी गई है लेकिन हमारे मौहल्ले में पानी की पाइप लाइन नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अगर जल्द पानी की समस्या को दूर नहीं किया गया तो चक्काजाम कर प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के समय महिलाओं ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान डीके, राधा रानी, ममता, मुन्नी देवी, रामौतार सिंह, बेबी जैन, गीता, उमा, रामप्रकाश, सोनू, शिवदास, रघुवीर सिंह, छोटे लाल, महेश बाबू अन्य महिलाओं ने बताया कि उनके मोहल्ले में अभी तक पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। गर्मी के इस मौसम में समरें भी फेल होती जा रही है। कई बार तो हालात ऐसे बन गये हैं कि घरों के अंदर बर्तन साफ करने के लिए भी नहीं मिलता । पानी की किल्लत को दूर करने की मांग को कई बार जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, जलशक्ति विभाग, नगर पालिका के अलावा अन्य अधिकारियों के सामने रखा है। अधिकारियों की तरफ से हर बार जल्द पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया गया है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री को भी प्रार्थना पत्र भेजा गया। लेकिन आज तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं ने कहा कि अगर जलशक्ति विभाग ने जल्द पानी की समस्या को दूर नहीं किया तो आने वाले दिनों में मार्ग बंद करके प्रदर्शन करेंगे। वहीं तहसील में धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
