उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर ब्लाक संसाधन कार्यालय पर डायट प्राचार्य जीएस राजपूत द्वारा निपुण भारत प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया दिबियापुर ब्लाक संसाधन कार्यालय पर डायट प्राचार्य जीएस राजपूत द्वारा निपुण भारत प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ )

उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर निपुण भारत अभियान के अंतर्गत बच्चों में बुनियादी भाषा एवं गणित कौशल को विकसित करने के लिए संबंध में ब्लाक भाग्यनगर के शिक्षकों का बीआरसी पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ।प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य ने किया।इस दौरान बीईओ, एसआरजी व एआरपी मौजूद रहे। गुरुवार को दिबियापुर स्थित ब्लाक संसाधन कार्यालय पर डायट प्राचार्य जीएस राजपूत ने माँ सरस्वती पर माल्यर्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर निपुण भारत प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।डायट प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक सही तरीके से प्रशिक्षण करें और उनको वास्तविक रूप से अपने स्कूलों में लागू करें।ताकि बच्चे बुनियादी भाषा एवं गणित के विभिन्न कौशलों में निपुण हो सकें।बीईओ जगदीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सभी शिक्षक तन्मयता से कार्य कर भाग्यनगर ब्लाक को शीघ्र निपुण बनाने में जुट जाएं व निपुण भारत अभियान के अंतर्गत आने वाले लक्ष्यों को जल्द पूरा करें।प्रशिक्षण के पहले दिन शिक्षकों को निपुण लक्ष्य, उनको प्राप्त करने के तरीके, नई शिक्षा नीति 2020 की जानकारी दी गयी।इस दौरान एसआरजी अलका यादव, प्रशिक्षण दे रहे सन्दर्भदाता एआरपी शिवेंद्र सिंह कुशवाहा, संदीप गुप्ता, मनोज राठौर पूनम द्विवेदी व आलोक मिश्रा मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!