उत्तर प्रदेश लखनऊ थाना गोसाईं गंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र में हुई 47 वर्षिय युवक की हत्या का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा शराबी पिता से तंग आकर दो बेटो ने अपने पिता को धारदार हथियार से गला रेतकर घटना को दिया अंजाम पुलिस ने दोनों बेटों को गिरफ्तार कर किया सलाखों केे पीछे। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( लखनऊ थाना गोसाईं गंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र में हुई 47 वर्षिय युवक की हत्या का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा शराबी पिता से तंग आकर दो बेटो ने अपने पिता को धारदार हथियार से गला रेतकर घटना को दिया अंजाम पुलिस ने दोनों बेटों को गिरफ्तार कर किया सलाखों केे पीछे )

उत्तर प्रदेश लखनऊ गोसाईगंज थाना क्षेत्र में 5 दिन पूर्व 47 वर्षीय रमेश रावत की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के दो सगे पुत्रों ने की थी। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाबूरिया खेड़ा में हुई रमेश रावत की हत्या का खुलासा करते हुए गोसाईगंज पुलिस ने मृतक के ही दो पुत्रो अवधेश कुमार और रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है । डीसीपी दक्षिण राहुल राज का कहना है कि 24 सितंबर को बाबूरिया खेड़ा में 47 वर्षीय रमेश रावत की गला रेत कर हत्या किए जाने के संबंध में मृतक के पुत्र अवधेश कुमार की तहरीर पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ हत्या शक के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया था । उनका कहना है कि हत्या की जांच शुरू की गई और फॉरेंसिक सुबूत एकत्र किए गए तो पता चला कि रमेश रावत की हत्या उसी के घर में ही की गई थी । डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अवधेश और रजनीश ने पुलिस के सामने कुबूल किया है कि उसका पिता रमेश रावत शराब पीने का आदी था और अवधेश के घर में 10 दिन पूर्व जन्मी बेटी को भी रमेश मारना चाहता था । हत्या आरोपियों के पुलिस के सामने कुबूल नामे के अनुसार वारदात की रात रमेश रावत अवधेश की पत्नी को बेटी पैदा होने की वजह से गालियां देकर उसे मारपीट कर रहा था और 10 दिन की बेटी को भी मारना चाहता था। शराब के नशे में धुत रमेश से हाथापाई में अवधेश और रजनीश ने अपने पिता रमेश रावत की हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि हत्या का कारण अभियुक्तों के द्वारा यही बताया गया है की उनका पिता शराब पीकर अवधेश की पत्नी और घर के लोगो से गाली गलौच और बेटी पैदा होने का विरोध की वजह से की गई है। आपको बता दें कि 24 सितंबर की सुबह 47 वर्षीय रमेश रावत की बाबूरिया खेड़ा खेड़ा में उसके दूसरे मकान में लाश मिली थी रमेश की हत्या गले पर धारदार हथियार से वार कर की गई थी । ये भी बताया जा रहा है कि पुलिस को हत्या की जांच में अहम सुराग तो मिले ही थे साथ ही बुधवार को मृतक रमेश रावत की पुत्री रेनू ने भी अपने भाइयों की करतूत का खुलासा पुलिस के सामने किया था। राज़ फाश होने के बाद पिता की हत्या करने वाले दोनों कलयुगी बेटे गांव छोड़कर भागने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले की हत्या अभियुक्त कहीं फरार हो पाते गोसाईगंज पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!