बिजनौर थाना धामपुर क्षेत्र में कक्षा 09 का छात्र की संदिग्ध अवस्था में नगीना रोड पर पड़ा मिला शव मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। (दीपक कुमार की खास रिपोर्ट )


( थाना धामपुर क्षेत्र में कक्षा 09 का छात्र की संदिग्ध अवस्था में नगीना रोड पर पड़ा मिला शव मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
बिजनौर थाना क्षेत्र धामपुर नगीना रोड पर एक टूटी हुई कोठरी के पास एक छात्र की लाश मिली है जो नगीने के एक स्कूल का छात्र था l मृतक की पहचान रोहित नाम से हुई है जो नगीना के एम एम इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। छात्र के शव के पास से पुलिस ने स्कूल का आई डी कार्ड भी बरामद किया है। छात्र का शव मिलने से परिजनों मे भी कोहराम मच गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।उधर सूचना मिलने पर एस पी बिजनौर ने भी घटनास्थल का दौरा क्या है। पता चला कि मृतक छात्र की लाश के पास से शराब की बोतलें भी बरामद हुई है।उधर इस घटना को लेकर एसपी ने बताया कि छात्र नगीना से धामपुर धामपुर कैसे पहुंचा उसके साथ और कौन लोग थे किन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसकी जांच पुलिस द्वरा कई बिंदुओं को लेकर की जाएगी। जल्दी ही घटना का खुलासा होने की संभावना है।
