उत्तर प्रदेश शामली थाना ऊन क्षेत्र में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में चल रहे विवाद में दूसरे दिन भी नहीं हो पाया समाधान किन्नरों ने थाने में जमकर काटा हंगामा पुलिस ने दोनों पक्षों से एक,एक किन्नर को किया गिरफतार। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( शामली थाना ऊन क्षेत्र में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में चल रहे विवाद में दूसरे दिन भी नहीं हो पाया समाधान किन्नरों ने थाने में जमकर काटा हंगामा पुलिस ने दोनों पक्षों से एक,एक किन्नर को किया गिरफतार )
उत्तर प्रदेश के शामली में ऊन क्षेत्र में किन्नरों के बधाई मांगने को लेकर चल रहे विवाद में दूसरे दिन भी कोई समाधान नहीं हो पाया।किन्नरों ने थाने में भी जमकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक- एक किन्नर का शांति भंग में चालान कर दिया। गुरुवार को किन्नरों के दो पक्षों में ऊन क्षेत्र में बधाई मांगने को लेकर चल रहे विवाद में दूसरे दिन थाने पहुंचे दोनों पक्षों में पुलिस ने समझौता कराने का प्रयास किया,लेकिन दोनों पक्षों में हंगामा होता देख पुलिस ने दोनों पक्षों से झिंझाना निवासी रीना किन्नर और थाना भवन निवासी किन्नर पिंकी का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया।ऊन क्षेत्र में बधाई मांगने की जिद कर रही किन्नर रेशमा मौके से निकल गयी।किन्नर रेशमा और रीना दोनों पर झिंझाना की किन्नर श्यामो की चेला होने का दावा कर उसका उत्तराधिकारी बता रहे हैं।थाना प्रभारी हरीश राजपूत ने बताया किन्नर रीना और पिंकी का शांतिभंग की धारा में चालानी कार्रवाई की गई है।
