उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष वर्तमान समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय ककोर में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय को सौंपा गया ज्ञापन | ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )


उत्तर प्रदेश औरैया में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष वर्तमान समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय ककोर में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोमेंद्र पोरवाल जी के द्वारा बताया गया कि भाजपा की केंद्र सरकार संसद में एक बेहद खतरनाक बिल्ला कर सुनियोजित योजना के तहत दिल्ली सरकार को कमजोर करने की साजिश कर रही है इस बिल के पास होने के बाद एलजी के पास सभी शक्तियां होंगी और दिल्ली सरकार के सभी प्रस्तावों को लागू करने का फैसला उनकी मेहरबानी पर होगा तथा दिल्ली विधानसभा में मिली करारी हार एमसीडी उपचुनाव में 0 सीट मिलने और दिल्ली से लेकर गुजरात तक जिस तरह से आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ी है और जन समर्थन बढ़ रहा है उससे भाजपा परेशान है इसलिए भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः दिल्ली में संयंत्र कर चोर दरवाजे से संविधान पीठ के फैसले को पलटते हुए दिल्ली की चुनी हुई सरकार को कमजोर करने और दिल्ली में विकास कार्य ठप करने के षड्यंत्र में आगे बढ़ चुकी है संसद के अंदर जो संशोधन बिल प्रस्तुत किया गया वह साफ-साफ इस बात को दिखा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की मंशा क्या है पिछली बार जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने काम करना शुरू किया था उस समय गृह मंत्रालय की तरफ से एक आदेश जारी किया गया था और दिल्ली सरकार के काम की रफ्तार को ठप करने के लिए सारी शक्तियां एलजी को दे दी गई दिल्ली सरकार की सभी फाइलें एलजी के जरिए केंद्र सरकार ने एलजी हाउस में मंगा कर स्टोर करा लिया ब्लू कमेटी बनाई गई लंबे समय तक फाइलों पर बैठकर काम को ठप किया गया आपको यह भी याद होगा कि दिल्ली के अंदर मोहल्ला क्लीनिक बनाने के प्रस्ताव पर कई साल तक देर किया गया सीसीटीवी कैमरा की फाइल को लेकर एलजी हाउस बैठ गया मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सत्येंद्र जैन और गोपाल राय 4 लोग उस फाइल को मंजूरी दिलाने के लिए एलजी हाउस में दिन रात बैठे रहे आज एक बार फिर वही पर स्थिति दिल्ली के अंदर पैदा करने का षड्यंत्र शुरू हुआ है जिसकी शुरुआत कल संसद में बिल प्रस्तुत करके किया गया दिल्ली के लोग इस बात को लेकर के काफी चिंतित हैं कि आखिर यह क्यों किया जा रहा है अभी दिल्ली सरकार ने 1 साल के कोरोना काल के बाद दिल्ली के अंदर देशभक्ति बजट पेश किया कई सारी नई कार योजनाएं बनाई गई जिनको दिल्ली के अंदर लागू करना है दिल्ली के अंदर आजादी के क्षेत्र में वर्षगांठ के अवसर पर देशभक्ति को लेकर अभियान चलाने का निर्णय भी हुआ देशभक्ति पाठ्यक्रम को दिल्ली के अंदर लागू करने का निर्णय हुआ यह जितने भी बजट के अंदर दिल्ली सरकार ने प्रस्ताव लाए हैं उन सारे प्रस्ताव को लागू करने का फैसला एलजी के मेहरबानी पर होगा जिस तरह से केंद्र सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से चोर दरवाजे से दिल्ली को पुनः नियंत्रित करने की तरफ बढ़ रही है इस लोकतंत्र की मूल भावना ही खतरे में नजर आती है। इस इस मौके पर आम आदमी पार्टी के तमाम जन समर्थक एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )
