भदोही अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल द्वारा आगामी त्योहारों में कानून सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त कर क्षेत्र का लिया जायजा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( भदोही अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल द्वारा आगामी त्योहारों में कानून सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त कर क्षेत्र का लिया जायजा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
भदोही डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में त्यौहारों पर चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिका/महिला सुरक्षा के दृष्टिगत श्री राजेश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा कस्बा गोपीगंज में पैदल गस्त/भ्रमण किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। थाना क्षेत्र अंतर्गत रामलीला आयोजन स्थलों व मां दुर्गा पूजा पंडालों का लगातार भ्रमण/निरीक्षण किया जा रहा है। सम्बन्धित आयोजकों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद भदोही पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
