जौनपुर थाना बदलापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश से पुलिस की हुई मुठभेड़ में बदमाश की मौत 01 पुलिसकर्मी गोली लगने से हुआ घायल । ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

 

( अजय कुमार साहनी (एसएसपी )

( थाना बदलापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश से पुलिस की हुई मुठभेड़ में बदमाश की मौत 01 पुलिसकर्मी गोली लगने से हुआ घायल )

जौनपुर बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास आज देर शाम पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया । एनकाउंटर के दौरान चली गोलियां की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा, मारे गए बदमाश के ऊपर लूट, हत्या डकैती समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलास कर रही थीं। इस मुठभेड़ में एक सिपाही अजय सिंह भी घायल हुआ हैं।मारा गया बदमाश सरपतहां थाना क्षेत्र के छितमपट्टी गांव के रणजीत सिंह का पुत्र विनोद सिंह है। विनोद जौनपुर समेत पूर्वांचल के जिले को अपना कार्य क्षेत्र बनाकर लूट, हत्या और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था।

 

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!