वाराणसी थाना लोहता पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस एंटी टेररिस्ट स्काड टीम द्वारा दबिश के दौरान पुलिस हत्थे चढ़ा पीएफआई का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( थाना लोहता पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस एंटी टेररिस्ट स्काड टीम द्वारा दबिश के दौरान पुलिस हत्थे चढ़ा पीएफआई का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे )
काशी विद्यापीठ/, वाराणसी लोहता क्षेत्र के अलावल मोहल्ले का रहने वाला पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक सदस्य को लोहता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताते चले कि गुरुवार की देर रात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) और लोहता के साथ एक दो थानों की पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछतांछ की थी।प्रभारी निरीक्षक लोहता राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर शुक्रवार को लोहता अलावल निवासी अब्दुल्ला सऊद अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि दिल्ली और केरल में जाकर संगठन में प्रशिक्षण लेने के बाद कई कार्यशाला में भी शामिल हुआ था। अब्दुल्ला सऊद अंसारी जो बीसीए की पढाई किया है दिखाने के लिए ऑनलाइन चाय पत्ती बिक्री करता था।गिरफ्तार अब्दुल्ला सऊद अंसारी के कब्जे से एक लैपटाप,दो मोबाईल फोन सिम सहित,पीएफआई से सम्बंधित लेखन सामग्री,प्रपत्र बरामद कर धारा 153 ए,153 बी,7/8/13-1(ए)(बी)13-2 गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम (यूएपीए) 2019 के तहत जेल भेज दिया गया। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस रही सतर्क पीएफआई सदस्य की गिरफ्तारी के बाद जुमे की नमाज को लेकर लोहता पुलिस चौकसी बरतते हुये चौक चौराहो गलियों मे चक्रमण कर पल पल की जानकारी लेते रहे। क्षेत्र में संदिग्धों और सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही थी।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
