बलिया थाना रसड़ा बलिया को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 03 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( बलिया थाना रसड़ा बलिया को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 03 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
बलिया श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व संदिग्ध व वांछित अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय श्री एस. एन. वैस के सफल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह मय हमराह का0 गोरखनाथ यादव, का0 रंजीत कुमार, का0 अजीत कुमार, म0का0 बन्दना मिश्रा, म0का0 पूजा पाण्डेय मय वाहन सरकारी यूपी 60 जी 0353 के चालक हे0का0 भैयालाल के देखभाल क्षेत्र, नवरात्रि व आगामी त्यौहार दशहरा में शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में मामूर थे कि जरिये मुखवीर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 300/22 धारा 2/3(1)यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना नगरा से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. भोला खान पुत्र नसरूल्ला खांन 2.सतेन्द्र यादव पुत्र गुलाब यादव निवासीगण बिच्छीबोझ थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 3. रामझलक पुत्र सुखारी गोड़ निवासी कटराई रामपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया तीनो अभियुक्त राघोपुर चट्टी पर मौजूद है जो कही जाने की फिराक मे यदि आप जल्दी करें तो पकड़े जा सकते है। इस सूचना पर तत्काल रसड़ा पुलिस टीम द्वारा राघोपुर चट्टी तीनो अभियुक्तों को पकड़ लिया गया । जिनसे नाम पता पूछा गया तो बारी बारी से अपना नाम 1. भोला खान पुत्र नसरूल्ला खांन उम्र 30 वर्ष 2.सतेन्द्र यादव पुत्र गुलाब यादव उम्र 42 वर्ष निवासीगण बिच्छीबोझ थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 42 वर्ष 3.रामझलक पुत्र सुखारी गोड़ निवासी कटराई रामपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 45 वर्ष बताये, जो मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद/वांछित अभियुक्त हैं, पुलिस टीम द्वारा सभी को नियमानुसार समय करीब 12.25 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
सम्बन्धित अभियोग;-
1. मु0अ0सं0.300/2022 धारा 2/3(1) यू0पी गैगेस्टर एक्ट थाना नगरा जनपद बलिया।
अभियुक्त का नाम पता;-
1. भोला खान पुत्र नसरूल्ला खांन निवासी बिच्छीबोझ थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
2. सतेन्द्र यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी बिच्छीबोझ थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
3. रामझलक पुत्र सुखारी गोड़ निवासी कटराई रामपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
गिरफ्तारी का स्थान/ दिनांक /समय;-
1. राघोपुर चट्टी के पास से दिनांक 01.10.2022 समय 12.25 बजे थाना रसड़ा जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम;-
1. प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
2. का0 गोरखनाथ यादव थाना रसड़ा बलिया
3. का0 रंजीत कुमार थाना रसड़ा बलिया
4. का0 अजीत कुमार थाना रसड़ा बलिया
5. म0का0 बन्दना मिश्रा थाना रसड़ा
6. म0का0 पूजा थाना रसड़ा बलिया

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
