भदोही थाना ज्ञानपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पाक्सो एक्ट का एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। (पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( भदोही थाना ज्ञानपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पाक्सो एक्ट का एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
भदोही डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा महिला सम्बंधित अपराध में आरोपियों के विरुद्ध त्वरित/सख्त वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश के क्रम में थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत वादिनी(मुस्लिम) की नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी द्वारा घर में घुसकर छेड़खानी की घटना के सम्बंध में तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-172/2022 धारा- 354क, 452 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक से कार्यवाही प्रचलित की गई। थाना ज्ञानपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-01.10.2022 को उक्त अभियोग से सम्बंधित वांछित अभियुक्त इरफान उर्फ रईस खान पुत्र लियाकत अली निवासी कंसापुर (कांशी राम आवास) थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही उम्र करीब 39 वर्ष को हॉस्टल चौराहा के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया गया।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
