सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता थाना पुलिस व आबकारी विभाग की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 10 पेटी अवैध शराब 1,31, 500 रुपए व फ़र्जी नम्बर प्लेट डेस्टर कार बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट सहारनपुर)

 

 

( थाना जनकपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता थाना पुलिस व आबकारी विभाग की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 10 पेटी अवैध शराब 1,31, 500 रुपए व फ़र्जी नम्बर प्लेट डेस्टर कार बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

सहारनपुर एसएसपी एवम एसपी-सिटी के दिशा निर्देशों के चलते शराब माफियाओ पर बड़ी कार्रवाई आबकारी विभाग की संयुक्त टीम एवम थाना जनकपुरी प्रभारी अविनाश गौतम के कुशल मे उनकी पुलिस टीम ने फर्जी नम्बर प्लेट लगी डस्टर कार से पकड़ा शराब का जखीरा और यही नहीं एक लाख रूपए से ऊपर,दो मोबाईल फोन सहित दो को किया गिरफ्तार।आपको बता दे,कि थाना जनकपुरी प्रभारी अविनाश गौतम के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर इन्द्रसेन,कांस्टेबल अशोक कुमार एवम आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के साथ देहरादून रोड पर चैकिंग पर थे,कि अचानक सामने से आ रही डस्टर कार जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी थी,पुलिस एवम आबकारी टीम द्वारा कार चालक को रूकने का इशारा‌ किया गया,उनके न रूकने पर जाबांज आबकारी एवम पुलिस टीम ने इस गाडी का पीछा करते हुए,इसे पकड़ लिया जिसमें 10 पेटी अवैध शराब देखकर पुलिस टीम के भी होश फाख्ता हो गये,इसमे बैठे शराब माफियाओं अश्वनी पुत्र हरपाल सिंह निवासी खजूरी अकबरपुर-थाना गागलहेडी एवम गौतम कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चतरसाली के कब्जे से नकद 1,31,500 रूपये एवम दो मोबाईल फोन भी मिले।जिसका खुलासा आज एसपी-सिटी राजेश कुमार सिंह द्वारा पत्रकारों के समक्ष भी किया गया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!