उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिलाधिकारी व विधायक मनीष असीजा द्वारा चलाया गया संचारी रोग नियंत्रण अभियान व संचारी रोग नियंत्रण वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना । (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाईट लोकप्रिय विधायक मनीष असीजा फिरोजाबाद )

( वाईट जिला अधिकारी रवि रंजन )

( फिरोजाबाद जिलाधिकारी व विधायक मनीष असीजा द्वारा चलाया गया संचारी रोग नियंत्रण अभियान व संचारी रोग नियंत्रण वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना  )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जनपद में शनिवार से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अलावा दस्तक अभियान की शुरूआत जिलाधिकारी रवि रंजन ने हरी झंडी दिखाकर की। अभियान आगामी 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए सरकारी विभाग के साथ अन्य अंतर्विभागीय प्रयास की सक्रियता रहती है। उसी का परिणाम है कि जनपद सुरक्षित है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम विकास, पंचायत, पशुपालन, नगर विकास, सूचना विभाग आदि को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान का संचालन करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया है कि शासन के निर्देश पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें डोर टू डोर जाकर लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि इस अभियान के तहत 15 अक्टूबर से दस्तक अभियान शुरू होगा जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर टीबी के नए मरीजों की तलाश करेंगी। सीएमओ ने कहा कि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उसकी जांच मेडिकल कॉलेज स्थित क्षय रोग विभाग में कराई जाएगी। यदि पॉजिटिव रिपोर्ट मिलती है तो तत्काल प्रभाव से उसका उपचार शुरू कराया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!