सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के कड़े एक्शन के चलते एवम पुलिस अधीक्षक देहात के सख्त निर्देश पर इस समय अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है।थाना नागल प्रभारी देशराज सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने कल दो कुख्यात बदमाशों अमजद पुत्र अल्ताफ एवम अफजल पुत्र अल्ताफ दोनों ही निवासी ग्राम मीरपुर मोहनपुर पण्डोली रोड को उनके घर से गिरफ्तार किया।बता दें,कि दोनों बदमाशों ने अपराध की दुनिया को बढ़ावा देकर क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न किया हुआ था,जिन्हें समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया।इसके अलावा थाना सरसावा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर सतेन्द्र सिंह ने एक शातिर अपराधी को चाकू सहित किया गिरफ्तार।इस बदमाश शहजाद पुत्र अनवर निवासी कस्बा सरसावा द्वारा लोगों को चाकू दिखाकर उनसे पैसे छिनकर क्षेत्र में दहशत का माहोल बना रखा था।इसके अलावा थाना देवबंद प्रभारी पीयूष दीक्षित के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने एक युवक शाहिद पुत्र रिजवान को शांति भंग में भेजा जेल।इसके अतिरिक्त कोतवाली नगर प्रभारी नीरज सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम नुमाइश केम्प चौकी प्रभारी राजेंद्र गिरी ने भी अपने सहयोगी दल के सहयोग से खुशीराम पुत्र हरमन दास निवासी गढी मलूक एवम नेत्रपाल पुत्र बलजीत निवासी राधा विहार कालोनी को भेजा जेल।सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!