उत्तर प्रदेश औरैया नगर पालिका इंटर कॉलेज में मंडलस्तरीय होम्योपैथिक चिकित्सा मेला का किया गया आयोजन | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया नगर पालिका इंटर कॉलेज में मंडलस्तरीय होम्योपैथिक चिकित्सा मेला का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश औरैया मंडलस्तरीय होम्योपैथिक चिकित्सा मेला का आयोजन नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर औरैया में 3 बजे तक किया गया। मेले का शूभारंभ सौरभ भूषण शर्मा पूर्व सदर ब्लॉक प्रमुख द्वारा किया गया । मेले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक होम्योपैथिक कानपुर मंडल कानपुर प्रेम कुमार अंबेडकर, एवं सुधांशु दीक्षित जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी द्वारा बृक्षारोपण किया गया। मेले में लगभग 700 रोगियों का उपचार चिकित्साधिकारियों द्वारा किया गया। मेले में डा परवीन, डा प्रभा भारती, डा संगीता, डा शैफाली , डा सीमा जोशी, डा राहुल, एस के गौतम, श्रीपाल एवं आउटसोर्सिंग स्टॉफ ने प्रतिभाग किया। मेले की व्यवस्था डा अमर रत्न गौतम द्वारा संपन्न की गई। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक डॉ योगेंद्र कुमार मिश्रा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं नित्य जीवन में आने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के विषय में भी अवगत कराया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
