उत्तर प्रदेश औरैया थाना अछ्ल्दा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना अछ्ल्दा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाने के उपनिरीक्षक विशम्भर नाथ पाण्डेय द्वारा भ्रमण के दौरान बीते 26 सितंबर को थाना अछल्दा के अन्तर्गत मृतक छात्र के शव को रख कर हिंसात्मक प्रदर्शन तथा पुलिस टीम के साथ झड़प एवं सरकारी वाहनों के साथ आगजनी करने वाले प्रकरण में वांछित/चिंहित/प्रकश में आये वांछित अभियुक्त भानु प्रताप ऊर्फ ज्ञानेंद्र यादव पुत्र अजब सिंह निवासी महेवा बस अड्डा कस्बा थाना अछल्दा जनपद औरैया को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त संबंधित मुकदमा अपराध संख्या धारा147/148/307/332/336/436/427/323/504/506 IPC7CLA.Act 3 लो० स० छति० निवा० अधि० में वाछिंत था। उधर जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न थानों से 2 अभियुक्तों को धारा 151 द0प्र0सं0 के अंतर्गत गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया |

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
