उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद जिलाधिकारी व मुख्य सचिव इंदरा नगर क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर आठंवा स्वरूप मां गौरी के मंदिर पहुंचे लिया मां का आशीर्वाद। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया फफूंद जिलाधिकारी व मुख्य सचिव इंदरा नगर क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर आठंवा स्वरूप मां गौरी के मंदिर पहुंचे लिया मां का आशीर्वाद )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद रोड इंदिरा नगर में दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर मैया कॆ विराट एवं भव्य दरबार में आठवां स्वरूप मां महागौरी जी ,विघ्न विनाशक गणेश जी महाराज ,संकट मोचन हनुमान जी महाराज ,बाबा काल भैरव जी महाराज की आरती मुख्य अतिथि जनपद के यशस्वी एवं कर्तव्यनिष्ठ जनप्रिय जिलाधिकारी औरैया मा० पी सी श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी औरैया मा० ए के सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी जनपद औरैया के जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ श्री राजेश कुमार अग्निहोत्री (प्रधानाचार्य) नगर के विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व समाजसेवी श्री कमलेश अवस्थी पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राघव मिश्र समाजसेवी आदि को महाअष्टमी पर माता रानी की आरती उतारने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पत्रकार मनोज दुबे कमलेश पोरवाल एडवोकेट श्री अमित चतुर्वेदी पत्रकार श्री धर्मेंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सिंह सोनू भैया श्री राहुल दीक्षित सभासद श्री निमित्त तिवारी जी सहित आयोजक मंडल के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण भक्तगण मैया की आरती में सम्मिलित हुए। प्रदेश की श्रेष्ठतम झांकियां प्रस्तुत की गई जिसको नगर के सभी उपस्थित माताओं बहनों भाइयों द्वारा खूब सराहा गया तथा नगर वासियों द्वारा आयोजक मंडल को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया ।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
