उत्तर प्रदेश लखनऊ रामलीला मैदान में रामलीला की जगह फिल्मी गानों का सजा ताज बेख़ौफ़ नोटो की बौछार। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( लखनऊ रामलीला मैदान में रामलीला की जगह फिल्मी गानों का सजा ताज बेख़ौफ़ नोटो की बौछार )
उत्तर प्रदेश लखनऊ रामलीला के मंच पर बार-बालाओं से फिल्मी गानों पर ठुमके पे ठुमके लगवाना अब प्रचलन होता जा रहा है।रोक के बाद भी ऐसे नजारे अक्सर दिखाई दे जाते हैं।हैरान करने वाली बात तो ये है कि फुहड़ता वाले इस कार्यक्रम में पुलिस वाले भी ड्यूटी पर मौजूद रहते है।लोग मजे लेकर डांस देखते हैं और बार-बालाओं पर नोटों की बरसात करते हैं।ऐसा ही एक नजारा उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में देखने को मिला है। जहां रामलीला के मंच पर फूहड़ डांस हो रहा है।शनिवार की रात रामलीला के मंच पर हो रहे डांस का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। रामलीला हो या फिर मेला जिसमें रंगारंग कार्यक्रम के नाम पर नर्तकियों का पूरी तरह प्रतिबंधित है।वायरल वीडियो में पुलिस भी नर्तकियों के डांस में ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आ रही है।रामलीला कमेटी वीडियो वायरल होने पर जवाब नहीं दे सकी।रामलीला के मंच पर मनोरंजन की बात स्वीकार कर रही है।रामलीला के मंच पर दिन में कृष्णलीला और रात को रामलीला का मंचन होता है। रामलीला के बाद रात दो बजे के बाद मनोरंजन और रंगारंग कार्यक्रम के नाम पर फूहड़ डांस शुरू हो जाता है।इसमें शहर के तमाम लोग मेहनत की कमाई नर्तकियों के डांस पर लुटाते हैं।पुलिसकर्मी फूहड़ डांस को रोकने के बजाय आनंद उठाते हैं।बीती रात जब इस डांस पर नर्तकियों ऊपर नोट उड़ाते हुए एक वीडियो वायरल हुई तो हड़कंप मच गया।
