सहारनपुर थाना कुतुबेशर पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा 09 वाहन बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना कुतुबेशर पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा 09 वाहन बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के दिशा निर्देशन मे थाना कुतुबशेर प्रभारी सूबे सिंह ने आज अपनी पुलिस टीम के सहयोग से एक ऐसे वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर 9 चोरी के वाहन बरामद किए हैं,जिनका काम एक जनपद सहारनपुर से ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों से दुपहिया वाहन चोरी कर उनकी नम्बर प्लेट बदलकर उन्हें अधिक दामों में बेच दिया जाता था।जिसमें तीन वाहन चोरों की गिरफ्तारी हुई।आपको बता दें,कि आज सुबह स्वम थाना कुतुबशेर प्रभारी सूबे सिंह अपनी पुलिस टीम उपनिरीक्षक राहुल शर्मा,सब इंस्पेक्टर,विरेन्द्र कुमार,हेड-कांस्टेबल युसूफ अली तथा सुमित,अजीत,विनित के साथ अम्बाला रोड पर चैकिंग पर थे,कि अचानक सामने से आ रहे तीन युवक पुलिस टीम को देखते ही अपने अपने वाहनों से इधर उधर भागने लगे,सूबे सिंह को भी मामला समझते देर नहीं लगी तथा उन्होंने इधर उधर भागते युवको की चारों और से घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।पकड़े गये इकराम उर्फ काला पुत्र सलीम निवासी ग्राम बेलड़ा,मुंतजीर पुत्र सगीर निवासी होजखेडी,आरिफ पुत्र इरशाद निवासी हौजखेडी के बारे में जब पुलिस टीम को मालूम हुआ,कि पकड़ा गये गये सभी वाहन चोर एक बड़े गिरोह के सदस्य है।पुलिस टीम ने तीनो वाहन चोरों के कब्जे से चोरी 8 बाईकें एवम एक स्कूटी बरामद की।सभी का चालान कर भेजा जेल।जिसका खुलासा आज एसएसपी डाॅ, विपिन ताड़ा द्वारा पत्रकारों के समक्ष किया गया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!