उत्तर प्रदेश आगरा जगनेर रोड मधुराज हास्पीटल में लगी भीषण आग मच गई अफरा तफरी डाक्टर सहित बेटा, बेटी की हुई मौत 04 लोग गम्भीर रूप से घायल मौके पर पहुंची पुलिस वा आलाधिकारी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां । ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( एसएसपी )
( आगरा जगनेर रोड मधुराज हास्पीटल में लगी भीषण आग मच गई अफरा तफरी डाक्टर सहित बेटा, बेटी की हुई मौत 04 लोग गम्भीर रूप से घायल मौके पर पहुंची पुलिस वा आलाधिकारी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां )
उत्तर प्रदेश आगरा जिले थाना शाहगंज खेरिया मोड़ स्थित आर. मधुराज हॉस्पिटल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। आग लगने से हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल और शाहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने किसी तरह एक घंटे बाद चार लोगों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल संचालक परिवार सहित दूसरी मंजिल पर फंस गए। आग की चपेट में आने से अस्पताल संचालक डॉक्टर राजन सिंह, उनके पुत्र ऋषि और पुत्री शालू की मौत हो गई है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मरीजों को बाहर निकाल कर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हॉस्पिटल का स्टाफ गायब हो गया। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। शाहगंज क्षेत्र के जगनेर रोड पर स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल है। इसका दो मंजिला भवन है। दूसरी मंजिल पर हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर राजन सिंह का परिवार रहता है। बुधवार तड़के अचानक अस्पताल में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें निकलने लगीं। आग लगने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही हॉस्पिटल का स्टाफ भाग निकला। जानकारी पर लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस और दमकल पहुंची। आग की चपेट में आकर डॉक्टर, उनकी बेटी और बेटे की मौत आग की चपेट में आकर डॉक्टर, उनकी बेटी और बेटे की मौत अस्पताल में भर्ती थे चार मरीज बेसमेंट और भूतल पर मरीज भर्ती थे, जबकि संचालक का परिवार पहली मंजिल पर रह रहा था। सभी आग में फंस गए। एक घंटे बाद निकाला जा सका। चार की हालत गंभीर थी। इनमें से दो की अस्पताल में मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है। किस किस मंजिल पर आग लगी यह भी पता किया जा रहा है। एसएसपी सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
