उत्तर प्रदेश कानपुर में झमाझम बारिश से लगभग 200 रावण हुए छतिग्रस्त मौसम देख मंराया संकट शोक मे डूबा रावण। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )


( कानपुर में झमाझम बारिश से लगभग 200 रावण हुए छतिग्रस्त मौसम देख मंराया संकट शोक मे डूबा रावण )
उत्तर प्रदेश कानपुर उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में सुबह से हो रही झमाझम बारिश से शहर भर में जगह-जगह लगाए गए लगभग 200 रावण के पुतले पानी से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सबसे पुराने रामलीला परेड में रावण का पुतला भी जगह जगह से टूट गया है।मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश अगले 24 घंटे तक जारी रह सकती है। शहर में 250 स्थानों पर रावण के छोटे-बड़े पुतले दहन किए जाने हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश से गोविंद नगर रामलीला मैदान में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बारिश से जर्जर हो गए। मैदान में पानी भर गया है।
जानें समय होना है पुतला दहन
परेड : 09:30 बजे
गीतापार्क : 12:00 बजे
रावतपुर गांव : 11:00 बजे
आजाद नगर : 09:00 बजे
अर्मापुर : 09:30 बजे
छावनी रामलीला मैदान : 10:00 बजे
किदवई नगर : 10 बजे

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
