गाजीपुर थाना कासिमाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गैंगस्टर के 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( गाजीपुर थाना कासिमाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गैंगस्टर के 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे )
गाजीपुर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गाजीपुर व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद गाजीपुर व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में कासिमाबाद पुलिस द्वारा गैंगेस्टर अधिनियम के 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 04.10.2022 को थाना कासिमबाद पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र , तलाश वांछित/वारण्टी, रोकने जुर्म जरायम क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 253/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर अधिनियम थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर से सम्बन्धित मुल्जिम धरवार कलां ओवर ब्रीज(पुल) के पास मौजूद हैं कहीं जाने की फिराक में हैं इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर मुल्जिम भागने का प्रयास कियें परन्तु घेरघार कर पकड़ लिया गया । नाम पता पूछा गया तो पहले नें अपना नाम सतीश कुमार गौतम पुत्र रामप्रसाद ग्राम बेलसडी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर तथा दूसरे नें अपना नाम संदीप कुमार पुत्र इन्द्रजीत राम ग्राम बेलसडी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर बताया पूछने पर बताया कि साहब हम लोगो द्वारा पूर्व मे कई अपराध कियें गयें है । इसलिए हम लोग भाग रहे थें । अभियुक्तगण को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए धरवार कलां ओवर ब्रीज(पुल) से समय करीब 08.40 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त:-
1. सतीश कुमार गौतम पुत्र रामप्रसाद ग्राम बेलसडी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
2. संदीप कुमार पुत्र इन्द्रजीत राम ग्राम बेलसडी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
2. अति0 निरीक्षक मो0 सरवर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
3. व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
4. का0 विपिन डी पाण्डेय थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
5. का0 गौरव यादव थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
6. का0 सुजीत कुमार थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
