उत्तर प्रदेश सुलतानपुर थाना बल्दीराय माँ शारदा हास्पिटल एवं जच्चा बच्चा केन्द्र अरवल फर्जी डाक्टरों द्वारा गलत आपरेशन करने से जच्चा-बच्चा की मृत्यु हो जाने से फर्जी डाँक्टर व संचालक को किया गिरफ्तार | (  सरवर हुसैन की खास रिपोर्ट सुल्तानपुर )

 

उत्तर प्रदेश सुलतानपुर दिनांक-17.03.2021 को वादी श्री राजाराम पुत्र स्व0नत्थू निवासी ग्राम-पूरे मल्लान का पुरवा,थाना-बल्दीराय,जनपद-सुलतानपुर द्वारा एक तहरीर दी गयी कि अभियुक्तगण द्वारा जान-बूझकर डिलवरी के दौरान वादी की पत्नी का गलत आपरेशन किया गया जिससे जच्चा व बच्चा दोनों की मृत्यु हो गयी,दाखिला तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-74/21 धारा-304भा0द0वि0पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन अंकुश के तहत घटना को अनावरित करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक श्री विपुल कुमार श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री विजयमल यादव के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया । जिसके क्रम में थाना-बल्दीराय पुलिस टीम द्वारा सर्वप्रथम इनके अस्पताल की जाँच व यहाँ के डाक्टरों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो ज्ञात हुआ कि यह अस्पताल पूर्णतयः फर्जी है यहाँ के डाक्टर गाँव के गरीब व मासूम युवकों को ठगते है व घटना के बाद से फरार चल रहे है। थाना-बल्दीराय पुलिस टीम द्वारा अभिसूचना तंत्र विकसित करते हुये अभियुक्त 01. राजेश कुमार शाहनी 02. डाँ0राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला03. अरुण कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर इनके अस्पताल से आपरेशन करने में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण,कपड़े व फर्जी बुकलेट बरामद किया गया व पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि हम लोग पैसा कमाने के लिये हम लोगों ने माँ शारदा हास्पिटल एवं जच्चा बच्चा केन्द्र का बुकलेट छपवाकर अस्पताल खोले हैं और लोगों का इलाज व आपरेशन करते है जबकि हमारे पास डाक्टरी की कोई डिग्री नहीं है । मुकदमा उपरोक्त में धारा-419/420/467/468/471/भा0द0वि0 व 20 मेडिको एक्ट की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की गयी।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01.राजेश कुमार शाहनी पुत्र कामता लाल शाहनी उम्र-32 वर्ष निवासी-लक्ष्मण नगर,थाना-मितौली,जनपद-खीरी शिक्षा-कक्षा12 पास (संचालक माँ शारदा हास्पिटल एवं जच्चा बच्चा केन्द्र अरवल,थाना-बल्दीराय,जनपद-सुलतानपुर)
02.डाँ0राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला पुत्र शम्भू दत्त शुक्ला उम्र-54वर्ष निवासी-रानीबाजार, थाना-पूराकलन्दर,जनपद-अयोध्या शिक्षा-कक्षा 08 पास (आपरेशन करने वाले डाक्टर)
03.अरुण कुमार मिश्रा पुत्र स्व0रामधोखे मिश्रा निवासी-पूरे ओरी सराय,थाना-खण्डासा,जपद-अयोध्या शिक्षा-कक्षा 05 पास व्यवसाय-(वाहन चालक)

बरामदगी
01.दस अदद फर्जी बुकलेट (अस्पताल का नाम व डाक्टर का नाम छपा हुआ)
02.आपरेशन करने में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण व कपड़े

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
01.उपनिरीक्षक अमरेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष थाना-बल्दीराय,जनपद-सुलतानपुर
02.उपनिरीक्षक सैय्यद नासिर थाना-बल्दीराय,जनपद-सुलतानपुर
03.मुख्य आरक्षी कमलेश पटेल थाना-बल्दीराय,जनपद-सुलतानपुर
04.आरक्षी संदीप सिंह थाना-बल्दीराय,जनपद-सुलतानपुर

 

Back to top button
error: Content is protected !!