उत्तर प्रदेश मुरादाबाद मुगलपुरा थाना क्षेत्र विगत दिनों बारात में अज्ञात लोगों ने दूल्हे के पिता के संग की अभद्रता चले जमकर लाठी डंडे विडियो हुआ वायरल दूल्हे के की तहरीर पर पुलिस ने लिया संज्ञान में एक नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( मुरादाबाद मुगलपुरा थाना क्षेत्र विगत दिनों बारात में अज्ञात लोगों ने दूल्हे के पिता के संग की अभद्रता चले जमकर लाठी डंडे विडियो हुआ वायरल दूल्हे के की तहरीर पर पुलिस ने लिया संज्ञान में एक नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज )

उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद जिले के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में बरात चढ़त के दौरान कुछ लोगों ने दूल्हे के पिता के साथ अभद्रता की।दूल्हे के पिता ने जब इसका विरोध किया तो अभद्रता करने वाले लोगों ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दूल्हे के पिता,भाई और बहनोई को पीट दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने एक नामजद और तीस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुगलपुरा के वारसी नगर गली नंबर चार के मोहम्मद शाहिद ने बताया कि चार अक्तूबर की रात पौने ग्यारह बजे उसके बेटे समीर की बरात एस कुमार चौराहे पर जा रही थी। बरात चढ़त होते हुए आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान वहां कुछ लोग आ गए। उन्होंने दूल्हे के पिता और अन्य बरातियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। मोहम्मद शाहिद ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथी बुला लिए।इसके बाद उन्होंने उनके साथ मारपीट की। मोहम्मद शाहिद ने बताया कि उनके बेटे शाहरुख, दामाद सलमान और दानिश ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने लाठी डंडे से उन पर हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। जिससे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मोहम्मद शाहिद ने बताया कि वह बरात और विदाई में व्यस्त थे। जिस कारण रिपोर्ट दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचे थे। शादी से खाली होने के बाद अब रिपोर्ट दर्ज कराने थाने आए हैं।मुगलपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमान निवासी मछली बाजार और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!