उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर बेसिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नेशनल प्रोग्राम एडवाइजर,भारत सरकार के द्वारा दीप प्रज्वलित और सरस्वती पूजन कर कार्यशाला का किया गया शुभारंभ। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया दिबियापुर बेसिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नेशनल प्रोग्राम एडवाइजर,भारत सरकार के द्वारा दीप प्रज्वलित और सरस्वती पूजन कर कार्यशाला का किया गया शुभारंभ )

उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी पूर्ण एवं रोचक बनाने की दिशा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंर्तगत गेल (इंडिया) लिमिटिड, पाता के आर्थिक सहयोग से यूनिसेड (यूनिट ऑफ साइंस एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट) एवं आईआईटी कानपुर निरन्तर विगत 6 वर्षों से प्रयासरत व कार्यरत है। यूनिसेड संस्था भारत के लगभग 13 राज्यों में शिक्षा व्यवस्था की सुधार करने की दिशा में सफलता पूर्वक कार्य कर रही है,जो कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आईसीटी, सीएएल, एटीएल , आरएएल का संचालन भारत के विभन्न राज्यों के सरकारी विद्यालयों में कर रही है। उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के बेसिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में यूनिसेड व गेल(इण्डिया)लिमिटेड, पाता के माध्यम से इस सत्र में चयनित 50 स्कूलों के साथ साथ 230 विद्यालयों में सोलर स्मार्ट क्लास का संचालन कर रही है।इस सत्र में चयनित 50 स्कूलों के विज्ञान व गणित विषय के अध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला दिनांक 07 अक्टूबर दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय आविष्कार लैब ,दिबियापुर में हुई है। जिसमें श्री अवनीश त्रिपाठी , चीफ मेन्टर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान नेशनल प्रोग्राम एडवाइजर, भारत सरकार के द्वारा दीप प्रज्वलित और सरस्वती पूजन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। अवन्त – यूनिसेड टीम द्वारा आये हुए अतिथियों का सम्मान किया गया। अवनीश त्रिपाठी सर ने शिक्षा में सुधार करने व तकनीकी पूर्ण बनाने की दिशा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम के बारे में बताया गया। देश में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंर्तगत बच्चों के मानसिक व तार्किक विकास में वृद्धि करने हेतु विभिन्न लैब स्थापित की गयी। बच्चों के लिए डिजीटल प्लेटफॉर्म जैसे कि राज्य सरकार द्वारा चलाय जा रहे दीक्षा एप्प के माध्यम से बच्चों के मानसिक व तार्किक विकास हेतु योजनाओं के बारे में बताया गया। अनुराग पांडेय , विषय विशेषज्ञ एवं सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सीएसई विभाग, आईआईटी कानपुर ने प्रोजेक्ट अवन्त यूनिसेड के बारे में बताते हुए स्ट्रॉ से ध्वनि, वेव मोशन मॉडल से अनुप्रस्थ व अनुदैर्ध्य तरंगों के रोचक प्रयोगों का बेहतरीन तरीकों से प्रायोगिक प्रदर्शन किया। यूनिसेड टीम के द्वारा विज्ञान व गणित की दी गयी किट से बेहतरीन तरीकों से क्रियाकलाप कराई गई। जिसमें सूर्य – चंद्र ग्रहण , चंद्रमा की कलाएं, पेरिस्कोप, चुम्बकत्व, डायनमो से सम्बंधित सभी प्रयोग , गणित किट से सम्बंधित क्रिया कलाप कार्यशाला में प्रदर्शित किये गए। व्याख्यान व प्रयोगों को विज्ञान व गणित शिक्षकों के द्वारा सराहा गया और लाभान्वित भी हुए। उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। कार्यशाला में द्वारा रसायन विज्ञान के प्रयोगों को दैनिक जीवन से जोड़ कर कार्बन डाई ऑक्साइड, ऑक्सीजन आदि का बनना बताया गया। कार्यशाला के दौरान जनपद औरैया के 50 उच्च प्राथमिक विद्यालय के गणित व विज्ञान के शिक्षक शिक्षकायें , एसआरजी टीम से सुनील दत्त राजपूत, सुभाष रंजन द्विवेदी, अलका यादव के साथ साथ आये हुए आगन्तुक अवनीश त्रिपाठी, चीफ मेन्टर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान नेशनल प्रोग्राम एडवाइजर, भारत सरकार , अनुराग पाण्डेय विषय विशेषज्ञ एवं सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियरसी एसई विभाग, आईआईटी कानपुर और पूरी यूनिसेड टीम औरैया उपस्थित रही।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!