बलिया थाना रसड़ा पुलिस द्वारा दबिश के। 50 किलो कटा हुआ मांस व अवशेष बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

 

 ( बलिया थाना रसड़ा पुलिस द्वारा दबिश के। 50 किलो कटा हुआ मांस व अवशेष बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

बलिया श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर महोदय के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व संदिग्ध व वांछित अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय श्री एस. एन. वैस व प्रभारी निरीक्षक प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह के निर्देशन में उ0नि0 श्रीकृष्ण प्रजापति मय हमराह हे0का0 रामपति यादव, का0 रोहित कुमार मौर्य, का0 सुधेन्दु तिवारी, का0 अमरजीत चौधरी के देखभाल क्षेत्र शांति व्यवस्था अन्दर इलाका चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व वांछित अपराधी चौकी क्षेत्र दक्षिणी में मामूर थे कि गस्त करते हुए भगत सिंह तिराहा पहुचे तो जरिए मुखबीर खास सूचना मिली की कस्बा मोहल्ला पुरानी मस्जिद में मुकीम पुत्र स्व0 मजीद कुरैसी अपने साथियों के साथ अपने घर के सामने गली में एक भैस के पड़वा को काट रहा है अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके तत्काल एक बारगी दविश देकर घेर घार कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए भैस के पड़वे को काट रहे तीन व्यक्तियों को मौके पर पकड़ लिया । जिनका बारी बारी से नाम पता पूछा गया तो उन लोगो ने अपना नाम 1.मुकीम कुरैसी पुत्र स्व0 मजीद कुरैसी निवासी पुरानी मस्जिद कस्बा रसड़ा थाना रसड़ा बलिया उम्र करीब 45 वर्ष, 2. इकबाल कुरैसी पुत्र ईदु कुरैशी निवासी पुरानी मस्जिद मोहल्ला रसड़ा थाना रसड़ा बलिया उम्र करीब 53 वर्ष, 3. परवेज कुरैसी पुत्र स्व0 इस्तेखार कुरैसी निवासी पुरानी मस्जिद मोहल्ला रसड़ा थाना रसड़ा बलिया उम्र करीब 40 वर्ष बताया । अभियुक्तगण उपरोक्त के आस पास स्थानों की जामा तलाशी से एक लोहे का नूकीला सुआ छूरी को धार देने वाला हथियार (मस्कला) जिससे यह कटे हुए पड़वा के शरीर के खाल को अलग कर रहा है बरामद हुआ व भैस के पड़वा का कटा हुआ शरीर 50 kg मांस व अवशेष खाल इत्यादि बरामद हुए उक्त भैस के पड़वा को काटने के सम्बन्ध में अभियुक्त गण से लाईसेन्स मागा गया तो दिखाने में कासिर रहें । अभियुक्तगण उपरोक्त को समय करीब 02.20 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 369/2022 धारा 429.278 भादवि. व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
बरामदगी का विवरण-
1. भैस के पड़वा का कटा हुआ शरीर 50 kg मांस व अवशेष खाल इत्यादि बरामद
अभियुक्तगण का नाम पता-
1. मुकीम कुरैसी पुत्र स्व0 मजीद कुरैसी निवासी पुरानी मस्जिद कस्बा रसड़ा थाना रसड़ा बलिया
2. इकबाल कुरैसी पुत्र ईदु कुरैशी निवासी पुरानी मस्जिद मोहल्ला रसड़ा थाना रसड़ा बलिया
3. परवेज कुरैसी पुत्र स्व0 इस्तेखार कुरैसी निवासी पुरानी मस्जिद मोहल्ला रसड़ा थाना रसड़ा बलिया
गिरफ्तारी का स्थान/ दिनांक /समय-
1. कस्बा मोहल्ला पुरानी मस्जिद के पास से दिनांक 07.10.2022 समय 02.20 एम0 बजे थाना रसड़ा जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्रीकृष्ण प्रजापति थाना रसड़ा बलिया
2. हे0का0 रामपति यादव थाना रसड़ा बलिया
3. का0 रोहित कुमार मौर्य थाना रसड़ा बलिया
4. का0 सुधेन्दु तिवारी थाना रसड़ा बलिया
5. का0 अमरजीत चौधरी थाना रसड़ा बलिया ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!