उत्तर प्रदेश कानपुर थाना बर्रा क्षेत्र सचान चौराहे माडल साप पर हो रहे झगड़े पर बीच बचाव करने गये युवक को दबंगों ने जमकर की धुनाई व मोबाइल लेकर हुए फरार युवक हुआ गम्भीर रूप घायल। ( सुनील कुमार की खास रिपोर्ट )

 

( कानपुर थाना बर्रा क्षेत्र सचान चौराहे माडल साप पर हो रहे झगड़े पर बीच बचाव करने गये युवक को दबंगों ने जमकर की धुनाई व मोबाइल लेकर हुए फरार )

उत्तर प्रदेश कानपुर थाना बर्रा के अंतर्गत सचान चौराहे का है वहीं पास मे अंग्रेजी शराब का ठेका है और बगल मे राज चाय वाले के नाम पर शराब पिलाने का मॉडल शॉप जहां सुबह दोपहर से भीड़ लगने लगती है और अभद्रता और गाली गलौज की जाती है अगल बगल वालों के शिकायत करने बाद भी पुलिस कोई कार्यवाही नही करती है | कल रात लगभग 11बजे राज चाय वाले के यहां धरम सिंह यादव अपने दो दोस्तों के साथ कुछ सामान खरीदने के लिए गए थे तभी उनके एक दोस्त से वहां पी रहे कुछ लोग अभद्रता करने लगे धरम सिंह यादव जब बीच बचाव करने के लिए गए तो तभी राज व राज के तीनो भाइयों और 10 12 लोग धरम को बुरी तरह पिटने लगे जिसमे धरम सिंह यादव वहीं बेहोश हो गए राहगीरों की मदद से उन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज हुआ | धरम के हाथ पैर व सर पर गम्भीर छोटे आई है जब धरम सिंह यादव ने बताया कि मेरी गाड़ी व मेरा फोन राज व राज के साथी लेकर चले गए हैं और मुझे लात घुसो से मारा तब वे थाने मे तहरीर देने गए वहां धरम के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पहले से ही मौजूद थे जब धरम की तहरीर लेकर उन्हे मेडिकल के लिए रवाना किया गया तब तक वे लोग वहां से निकल चुके थे | धरम के द्वारा मिली सूचना मे धरम को अगले दिन सुबह 11 बजे थाने बुलाया गया और उनका मोबाईल व मोटरसाइकिल ना दिलाकर उल्टा उन्हे ही थाने मे बंद कर लिया गया तहरीर और मेडिकल होने के बाद भी पुलिस दबंगो के साथ कार्यवाही करने के बजाय पीड़ित को थाने मे बंद करती है इससे दबंगो के हौसले तो बुलंद होंगे ही | जानकारों के मुताबिक राज चाय वाला कई बड़े अलाधकारियों की शरण मे रहकर चाय के नाम पर अपना शराब का माडल शॉप चलाता है और खुलकर दबंगई करता है जिसके चलते अगल बगल वाले दहसत मे रहते हैं कई बार शिकायत होने के बाद भी पुलिस प्रशासन कोई एक्शन लेने को तैयार नहीं है | अब देखना यह है कि गंभीर चोटे खाए हुए धरम यादव को पुलिस हिरासत मे लेकर आरोपियों को अगला कदम उठाने का मौका देती है या अपना कर्तव्य निभाकर आरोपियों को उनके किए की सजा देती है |

Back to top button
error: Content is protected !!