उत्तर प्रदेश फतेहपुर थाना सदर कोतवाली क्षेत्र भारी बारिश के दौरान कच्ची दीवार ढहने से बाइक सवार चाचा भतीजे की हुई मौत परिजनों में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

( फतेहपुर थाना सदर कोतवाली क्षेत्र भारी बारिश के दौरान कच्ची दीवार ढहने से बाइक सवार चाचा भतीजे की हुई मौत परिजनों में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर आज दिनांक 8 अक्टूबर को फतेहपुर सदर कोतवाली के सुनही में कच्ची दीवार ढहने से बाइक सवार चाचा भतीजे की हुई मौत वहीं पड़ोसी हुआ गंभीर रूप से घायल बताते हैं कि सुनही निवासी मेवा लाल का पुत्र लव कुश 30 वर्ष तथा भतीजा प्रिंस दुकान गए थे वही पड़ोसी शत्रुघ्न 37 वर्ष के साथ वापस घर लौट रहे थे कि लगभग 100 मीटर की दूरी पर कच्ची दीवार बारिश के चलते भरभरा कर गिर गई जिससे भतीजा प्रिंस 3 वर्ष तथा चाचा लव कुश व पड़ोसी शत्रुघ्न गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद हड़कंप मच गया मौके पर भारी भीड़ लग गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाचा भतीजे व पड़ोसी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां चाचा और भतीजे की मौत हो गई वहीं पड़ोसी की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सक ने इलाज के बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया है मृतक चाचा व भतीजे के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!