उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद आर,के देवी महाविद्यालय प्रबंधक ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से बी, एड, द्वितीय की परिक्षा में प्रथम, द्वितीय,तृतीय,स्थान प्राप्त कर औरैया महाविद्यालय की 03 छात्राओं ने नाम किया रोशन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)


( औरैया फफूंद आर,के देवी महाविद्यालय प्रबंधक ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से बी, एड, द्वितीय की परिक्षा में प्रथम, द्वितीय,तृतीय,स्थान प्राप्त कर औरैया महाविद्यालय की 03 छात्राओं ने नाम किया रोशन )
उत्तर प्रदेश औरेया मां आर.के.देवी महाविद्यालय, टीकमपुर, फफूंद, औरैया के संस्थापक/ प्रबंधक डॉ.जय गोपाल पांडेय ने प्रेस को बताया कि विगत 7 अक्टूबर को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा बी.एड.द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है जिसमें महाविद्यालय की बी.एड. छात्रा कु.सची पोरवाल पुत्री श्री मुकेश कुमार ने 95.11% अंक पाकर महाविद्यालय का नाम रोशन करते हुए जनपद में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है साथ ही बी .एड. छात्रा दीपिका सिंह ने 89.77% अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा बी .एड. छात्रा कुमारी स्मृति कुशवाहा ने 88.66% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही सभी पंजीकृत छात्र छात्राओं ने औसतन 85-87 % अंक प्राप्त करते हुए महाविद्यालय की गरिमा में चार चांद लगाते हुए अपनी संस्था को जनपद में गौरवान्वित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. जय गोपाल पांडेय ने उक्त तीनों मेधावियों को कॉलेज बुलाकर सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समस्त छात्रों को इनका अनुकरण करते हुए और बेहतर करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. कल्पना द्विवेदी सहित प्रो. रिचा सिंह सेंगर, प्रो.अमन बाबू, प्रो.संजीव कुमार, प्रो. ओम जी राजपूत, प्रो. आक्रोश चौबे, प्रो दीपक सिंह, बीएड संकाय प्रभारी सुश्री सौम्या सिंह सहित प्रधान व्यवस्थापक श्री आशीष बाजपेई, श्री धीरेंद्र तिवारी, श्री विवेक कुमार दुबे, अमित सिंह सेंगर, कु. दीक्षा पोरवाल, कु. स्नेहा शर्मा एवं नरेंद्र सिकरवार व मयंक पाल सहित कंप्यूटर प्रभारी श्री श्रवण सिंह ने उपस्थित होकर सभी का उत्साहवर्धन किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
