जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस पर फायर कर भागने का किया प्रयास बाल- बाल बचे थाना प्रभारी 25 हजार के इनामी अन्तरजनपदीय शातिर बदमाश की पुलिस से हुई मुठभेड़ में युवक हुआ घायल 01 मोटरसाइकिल 01 मोबाइल, 01 अवैध असलहा व 02खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस पर फायर कर भागने का किया प्रयास बाल- बाल बचे थाना प्रभारी 25 हजार के इनामी अन्तरजनपदीय शातिर बदमाश की पुलिस से हुई मुठभेड़ में युवक हुआ घायल 01 मोटरसाइकिल 01 मोबाइल, 01 अवैध असलहा व 02खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
जौनपुर श्री अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) जौनपुर के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज व थाना सरपतहाँ की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 10.10.2022 की रात्रि लगभग 00.35 बजे थानाक्षेत्र शाहगंज अंतर्गत हुसैनाबाद तिराहा निकट सरकारी ट्यूबवैल के पास हुसैनाबाद गाँव की तरफ जाने वाली निर्माणाधीन सड़क पर चेकिंग की जा रही थी कि एक मोटरसाइकिल से आते हुए एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। अभियुक्त द्वारा फायर की गयी एक गोली थानाध्यक्ष सरपतहाँ श्री संजय कुमार सिंह के पहने बुलेट प्रुफ जैकेट में लगी। तत्पश्चात प्रभारी निरीक्षक शाहगंज श्री सदानन्द राय एवं चौकी प्रभारी बीबीगंज श्री सुरेश कुमार सिंह द्वारा अपनी-अपनी सरकारी पिस्टल से आत्मसुरक्षार्थ फायर किया गया, फायर करने के दौरान एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त के पास जाके जाँच –पड़ताल की गयी तो उसकी पहचान उमेश चंद यादव उर्फ पप्पू यादव पुत्र राम उदित यादव निवासी ग्राम घुघरी सुल्तानपुर थाना सरपतहाँ जौनपुर के रुप में हुई। उमेशचन्द उर्फ पप्पू के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मोबाइल एवं एक चोरी की मोटरसाईकिल बरामद हुई। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु राजकीय पुरूष चिकित्सालय शाहगंज ईलाज हेतु लाया गया जहां से बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय जौनपुर
रेफर कर दिया गया है।अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घायल बदमाश उमेश चंद यादव जनपद बाराबंकी से 25000 रुपये का इमानिया है। यह एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके द्वारा 7 जनपदों में अपराध किया जाना पाया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.उमेश चंद यादव उर्फ पप्पू यादव पुत्र राम उदित यादव निवासी ग्राम घुघरी सुल्तानपुर थाना सरपतहाँ जौनपुर।(घायल)
बरामदगी-
1. एक देशी तमंचा .315 बोर,
2.दो खोखा कारतूस .315 बोर,
3.एक जिन्दा कारतूस .315 बोर
4.एक मोबाइल
5.एक चोरी की मोटरसाईकिल हीरो सुपर स्प्लेन्डर
आपराधिक इतिहास-
1.अभियुक्त – उमेश चंद यादव उर्फ पप्पू यादव पुत्र राम उदित यादव निवासी ग्राम घुघरी सुल्तानपुर थाना सरपतहाँ जौनपुर। (घायल)
1.मु0अ0सं0-507/2017 धारा 3/5/8 गोवध व 11 पशु क्रुरता अधि0 तथा 419/420/427/467/468/471 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 -191/2020 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सरपतहाँ जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 -190/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 तथा 420/467/468/471 भादवि थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
4.मु0अ0सं0 -393/22 धारा 174 ए थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
5.मु0अ0सं0 -37/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
6.मु0अ0सं0 -556/2011 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 307 भादवि थाना सुहवल जनपद गाजीपुर।
7.मु0अ0सं0-320/2014 धारा 364/366/376/380/411/506/120बी भादवि थाना सरपतहाँ जौनपुर।
8.मु0अ0सं0-355/2020 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि0 थाना तांडा जनपद अम्बेडकर नगर।
9.मु0अ0सं0-298/2022 धारा 3/5/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर।
10.मु0अ0सं0-264/2012 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।
11.मु0अ0सं0-917/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर।
12.मु0अ0सं0-64/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि0 व 307 भादवि थाना लार जनपद देवरिया।
13.मु0अ0सं0-65/2019 धारा 3/25 आर्म्स थाना लार जनपद देवरिया।
14. मु0अ0सं0 278/2022 धारा 307 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर ।
15.मु0अ0सं0 279/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
16.मु0अ0सं0 280/2022 धारा 411/414 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सदानन्द राय, थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
2. थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह ,थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर
3. उ0नि0 श्री सुरेश कुमार सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर (प्र0चौकी बीबीगंज)
4. मु0आ0 राजकुमार यादव,मु0आ0 सलीम खान, मु0आ0 चालक मनोज कुमार चौबे,आ0 अनिल कुमार निषाद,आ0 कुन्दन कुमार आ0 विनोद कुमार यादव,आ0 विकेश चौहान ,आ0 बृजेश मिश्रा,आ0 अंकित कुमार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
5.आ0 संजय सिंह,आ0 कृष्ण मुरारी ,आ0 सोनू यादव II,आ0 चालक सोनू यादव III थाना सरपतहा जौनपुर।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
