चंदौली थाना चकरघट्टा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस फर्जी दस्तावेज व नम्बर प्लेट तैयार कर ट्रांसपोर्ट ट्रक का माल बीच रास्ते में ही बेच देने वाले गिरोह का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान माल सहित ट्रक माल व विक्री के 55 हजार रुपये बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

 (चंदौली थाना चकरघट्टा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस फर्जी दस्तावेज व नम्बर प्लेट तैयार कर ट्रांसपोर्ट ट्रक का माल बीच रास्ते में ही बेच देने वाले गिरोह का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान माल सहित ट्रक माल व विक्री के 55 हजार रुपये बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

चन्दौली श्रीमान् पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध अंकुश लगाने के क्रम में दिये गये निर्देश में व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) श्री सुखराम भारती व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नौगढ़ श्री कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध की जा रही अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में दिनांक 10.10.2022 को थाना चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तिवारीपुर मार्केट के पास एक सफेद रंग का टाटा ट्रक खड़ा है जिसका ड्राइवर व उसका साथ गाड़ी के नम्बर प्लेट पर लिखे नम्बर को ग्रीस से छुपा रहा है जो संदिग्ध लग रहा है उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच गाड़ी व उसके चालक व क्लीनर को हिरासत में लेकर ऐसा करने का कारण पूछा गया तो हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए बताये कि साहब हम सब इसी गाड़ी पर रहते है और आपस में साला बहनोई है यह ट्रक शाहिद रजा खान उर्फ सानू जो सरगुजा अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, उसका है और वह सोनभद्र में कहीं रहता है। ट्रक में लगे नम्बर प्लेट के अंको को छुपा व बदल कर तथा कूट रचित आर.सी. व डी.एल. के माध्यम से ट्रान्सपोर्ट वाले से माल लाद लेते है और ट्रक मालिक व उनके साथी धीरज व छोटेलाल के साथ मिलकर गाड़ी पर लदे माल को गन्तव्य स्थान पर न पहुँचाकर रास्ते में ही कहीं सौदा करके बेच दिया करते है जिससे मिले रुपयो को ट्रक मालिक व उसके साथ हम दोनो आपस में बाँट लेते है। दिनांक 03.10.2022 को ट्रान्सपोर्ट के माध्यम से K.G.N. TRADING डेहरी आनसोन रोहतास बिहार से चावल का भाड़ा मिला तो मैं अपने साथियो को बताया जिस पर मालिक ने दूसरा कूट रचित नम्बर प्लेट दिया जिसे मैं ट्रक पर लगा दिया तथा उसी नम्बर का कूट रचित आर.सी. मालिक ने मुझे दिया उसकी फोटो कापी K.G.N. Trading को विश्वास दिलाते हुए देकर दिनांक 03.10.2022 को उसी ट्रक पर 30 टन चावल लादकर सत्यम बाला जी राइस मिल छातामुड़ा रायगढ़ छत्तीसगढ़ के लिए चला जैसे ही टेंगरा मोड़ पहुँचा कि ट्रक मालिक का फोन आया कि गाड़ी में लदे माल को तुम दोनो मधुपुर सोनभद्र पहुँचकर किसी को बेच दो। तब हम दोनो लोग ट्रक को लेकर मधुपुर गये जहाँ हमारे साला/साथी अनूप के पूर्व परिचित दुकानदार नन्दलाल वर्मा पुत्र भगवान दास वर्मा जिनकी दुकान अण्डरपास पुल के बगल में है पहुँचकर 15 रुपये प्रति किलो की दर से तय कर 4,50,000/- (चार लाख पच्चास हजार) में बेचकर पुल से आगे आया जहां पर सानू फोन कर एक आदमी को भेजा जिसे मैने कुल रुपया दिया तो उसने उसमे से एक लाख रुपये निकालकर हमको दिया, फिर हम दोनो आपस में 50,000- 50,000 रुपया बाँट लिए तथा हिस्से के कुछ पैसे मोबाइल आदि खरीदने में खर्च हो गया तथा जो पैसे बचे है पाकेट में रखे है। ऐसे ही ट्रक मालिक के कहे अनुसार हस सब मिलकर काम करते है व उसी से जीविकोपार्जन करते है। दोनो को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 41/22 धारा 407/419/420/467/468/471/411/120B भादवि में अभियोग पंजीकृत कर इनके अन्य साथियो/सहयोगियो की गिरफ्तारी के प्रयास सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण; –
1. शशिकान्त यादव उर्फ गुड्डु पुत्र हरिचरन यादव निवासी ग्राम पचपेड़िया गढ़वा थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 40 वर्ष (जीजा)
2. अनूप कुमार यादव पुत्र हरिगेन यादव निवासी ग्राम लालतापुर थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र 33 वर्ष (साला)

बरामदगी का विवरण; –
1. एक अदद ट्रक
2. 55 हजार रुपये नगद
3. तीन अदद मोबाइल फोन
4. कूटरचित ड्राइविंग लाइसेंस एवं कूटरचित नम्बर प्लेट सहित अन्य कागजात आदि

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम ;-
1. निरीक्षक (अपराध) श्रीकान्त पाण्डेय थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली
2. उ0नि0 राधाकृष्ण यादव थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली
3. हे0का0 चन्द्रसेन यादव थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली
4. हे0का0 घनश्याम वर्मा थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली
5. हे0का0 नूर आलम थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली
6. का0 नन्द कुमार यादव थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली

Back to top button
error: Content is protected !!