चंदौली थाना गोपीगंज क्षेत्र में विगत दिनों में एक घर में ताला तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा दबिश के दौरान लूट के जेवरात, बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( चंदौली थाना गोपीगंज क्षेत्र में विगत दिनों में एक घर में ताला तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा दबिश के दौरान लूट के जेवरात, बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

जनपद भदोही डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा अपराधों की रोकथाम व पंजीकृत अभियोगों के सफल अनावरण सहित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 11.10.2022 को मुखबिरी सूचना के आधार पर उक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्तों 1.सुनील कुमार पुत्र स्व0 जीतनारायण निवासी सीतामढ़ी (नारेपार) थाना कोइरौना जनपद भदोही 2.हिमांशु सोनी पुत्र स्व0 श्रीकांत सोनी निवासी बलरामपुर बरेठी थाना उतराव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के कब्जे से उक्त अभियोग से सम्बंधित चोरी का 03 अदद अंगुठी (पीली धातु), एक जोड़ी झुमका (पीली धातु), 03 अदद पायल (सफेद धातु) व अभियुक्तगण के पास से पल्सर मोटरसाइकिल बिना नंबर काले रंग की बरामद की गई है। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में धारा- 411 भा0द0वि0 की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्यवाही किया गया। अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता व आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। जनपद भदोही दिनांक 25.07.2022 को श्री विपिन मिश्रा पुत्र रविशंकर मिश्रा निवासी धीरपुर वैदा थाना गोपीगंज जनपद भदोही द्वारा थाना गोपीगंज पर लिखित तहरीर दिया गया कि विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने मेरे घर का ताला तोड़कर घर में रखा जेवरात व नकदी चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-223/2022 धारा- 457,380 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!