बरेली थाना प्रेमनगर क्षेत्र में वन मंत्री के शराबी भतीजे ने देर रात्रि रेस्टोरेंट खुलवाने की जिद पर कमर्चारियों संग की मारपीट व तोड़फोड़ मौके पर पहुंची पुलिस ने मंत्री का सुनकर नहीं की गई कार्यवाही पर कमर्चारियों में भारी आक्रोश दिखाई नाराजगी। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( बरेली थाना प्रेमनगर क्षेत्र में वन मंत्री के शराबी भतीजे ने देर रात्रि रेस्टोरेंट खुलवाने की जिद पर कमर्चारियों संग की मारपीट व तोड़फोड़ मौके पर पहुंची पुलिस ने मंत्री का सुनकर नहीं की गई कार्यवाही पर कमर्चारियों में भारी आक्रोश दिखाई नाराजगी )

बरेली एक बार फिर वन मंत्री अरुण कुमार के शराबी भतीजे पर होटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।आरोप है कि मंत्री के भतीजे अमित ने मंगलवार देर रात शराब के नशे में धुत रेस्टोरेंट खुलवाने की जिद पर रेस्टोरेंट पर तोड़फोड़ की जमकर बवाल किया।इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने मंत्री का नाम सुनकर भतीजे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और मंत्री का भतीजा मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से होटल स्टॉफ ने नाराजगी जाहिर की है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में योगी सरकार के मंत्री अरुण कुमार के भतीजे अमित ने जनकपुरी में सत्कार रेस्टोरेंट में जमकर बवाल किया। होटल मालिक नरेश का आरोप है कि वनमंत्री का भतीजा अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में आया और होटल चलाने के बदले 1 लाख रूपए की रंगदारी मांगी। उसके बाद वह देर रात में रेस्टोरेंट खुलवाने की जिद करने लगा। कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तब शराब के नशे में मंत्री के भतीजे ने मारपीट करते हुए होटल के गेट पर गाड़ी चढ़ाकर चकना चूर कर दिया।घटना के बाद मंत्री के भतीजे के खिलाफ होटल मालिक सुशांत ने मारपीट, रंगदारी मांगने और गाड़ी चढ़ाने जैसे गंभीर आरोप लगाकर प्रेमनगर थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस जांच की बात कर रही है। सत्कार रेस्टोरेंट के मालिक नरेश कश्यप ने बताया कि रोज की तरह रेस्टोरेंट बंद हो चुका था।रात लगभग 10:45 बजे रेस्टोरेंट में कर्मचारी खाना खा रहे थे।इसी दौरान मंत्री का भतीजा अपनी होंडा कार में साथियों के साथ पहुंचा और हंगामा करते हुए बोला कि नरेश कश्यप कहां है।उसे बाहर निकालो, उसे मैं देख लूंगा।आरोप है कि इसके बाद दोबारा लगभग 11:00 बजे आरोपी फिर पहुंचा और तोड़फोड़ करने लगा। तीसरी करीब 11:15 बजे वह फिर रेस्टोरेंट आया और वहां का वाश बेसिन और काउंटर में तोड़फोड़ की। होटल मालिक ने आरोप लगाया कि मंत्री का भतीजा हंगामा करता रहा।उसके बाद वहां से फरार हो गया।हंगामे के बाद रेस्टोरेंट मालिक का परिवार सिविल लाइन स्थित वन मंत्री अरुण कुमार के घर पहुंचा,लेकिन दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद पीड़ित परिवार बेरंग लौट गया।इंस्पेक्टर मेहर सिंह का कहना है कि होटल मालिक की तरफ से अमित नामक युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है।इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!