उत्तर प्रदेश औरैया थाना संहार क्षेत्र में विगत दिनों हुई कारखाने से चोरी की घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा दबिश के दौरान चारा काटने की मशीन व पुर्जे बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना संहार क्षेत्र में विगत दिनों हुई कारखाने से चोरी की घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा दबिश के दौरान चारा काटने की मशीन व पुर्जे बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया वादी शीटू राठौर पुत्र स्व0 रामप्रसाद राठौर द्वारा थाना सहार पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 28.09.2022 की रात को मेरे गांव में बने कारखाने से चारा काटने की मशीन व अन्य सामान चोरी हो गये है जिसके सम्बन्ध में थाना सहार में मु0अ0सं0 03/22 धारा 380 IPC बनाम अभि0गण 1. लाल सिंह दोहरे पुत्र रमेश चन्द्र दोहरे 2. पूरन दोहरे पुत्र स्व0 रामभरोले दोहरे निवासीगण शहबाजपुर थाना सहार औरैया जनपद औरैया व एक अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
जनपद में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा विगत दिनों में चोरी की घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर औरैया श्री सुरेन्द्रनाथ व थानाध्यक्ष श्री सुधीर भारद्वाज के नेतृत्व में थाना सहार की पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
गठित टीमों द्वारा थाना सहार क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 28.09.2022 को हुई चोरी के सम्बन्ध में मुखबिर खास तथा आस पास के संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की जा रही थी तथा पुलिस टीमो द्वारा 24 घण्टे के अन्दर अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी
इसी क्रम में आज दिनांक 11.10.2022 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 28.09.2022 को हुई चोरी की घटना से संबन्धित अभियुक्तगण शहबाजपुर की ओर से चोरी के माल के साथ बम्बे की ओर आ रहे है मुखबिर की इस सूचना पर टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर एक बारगी दविश देते हुए पुल के पास से अभियुक्तगणो को मय चोरी के माल के साथ समय करीब 02.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. लाल सिंह दोहरे पुत्र रमेश चन्द्र दोहरे 2. पूरन दोहरे पुत्र स्व0 रामभरोले दोहरे निवासीगण शहबाजपुर थाना सहार औरैया जनपद औरैया उपरोक्त से बरामद माल के आधार पर धारा 411 IPC की बढ़ोतरी कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।

पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तगणो से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि दिनांक 28.09.2022 को हम लोगो द्वारा गांव में बने कारखाने से चारा काटने की मशीन व अन्य सामान चोरी किये थें आज हम दोनो चोरी किये हुए माल को बेचने जा रहा था तभी आप लोगों ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण-
1. लाल सिंह दोहरे पुत्र रमेश चन्द्र दोहरे
2. पूरन दोहरे पुत्र स्व0 रामभरोले दोहरे निवासीगण शहबाजपुर थाना सहार औरैया जनपद औरैया
बरामदगी-
1. एक प्लास्टिक के बोरी में चारा काटने की मशीन के टूटे हुये पुर्जे व हेन्ड पम्प की फ्लैन्च वजन करीब 60 किलो
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 रामसजीवन वर्मा
2. हे0का0 251 जयपाल
3. कां0 1095 बिपिन कुमार
4. कां0 1056 हरेन्द सिंह

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!