उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर क्षेत्र भारतीय इंटरनैशनल स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया नमन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया दिबियापुर क्षेत्र भारतीय इंटरनैशनल स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया नमन )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद कस्बा के दिबियापुर रोड पर स्थित भारतीया इंटरनेशनल स्कूल में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को नमन कर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री की आत्मा शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चेयरमैन राकेश भारतीय, प्रबंधक सृजल भारतीय एवं प्रधानाचार्य विवेक स्टीफन द्वारा दीपक जला कर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक साथ विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रार्थना सभा के दौरान नेता जी की आत्मा शांति के लिए सभी छात्र छात्राओं द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
