सोनभद्र थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्र का पैदल गस्त कर लिया गया जायजा क्षेत्रिय जनता को सुरक्षा व्यवस्था का दिया गया आश्वासन । ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्र का पैदल गस्त कर लिया गया जायजा क्षेत्रिय जनता को सुरक्षा व्यवस्था का दिया गया आश्वासन )

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा कस्बा रॉबगर्ट्सगंज में पैदल गश्त किया गया । इस दौरान तिराहों, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों तथा वस्तुओं आदि की गहनता से चेकिंग की गयी । इसके साथ ही स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनसे शान्ति एवं आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी व सड़क किनारे अस्थाई अवैध अतिक्रमण तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । इसी प्रकार क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस द्वारा अनपरा में, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा सिल्थम बाजार में तथा जनपदीय पुलिस के समस्त थाना/चौकी पुलिस द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में मयफोर्स पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की गयी ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!