वाराणसी चिरईगांव विकासखण्ड अधिकारी द्वारा ने नवापुरा वह जयरामपुर के गौवंश आश्रालय स्थलों का किया गया औचक निरीक्षण किए गए आवश्यक निर्देश। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी चिरईगांव विकासखण्ड अधिकारी द्वारा ने नवापुरा वह जयरामपुर के गौवंश आश्रालय स्थलों का किया गया औचक निरीक्षण किए गए आवश्यक निर्देश )
वाराणसी जिलाधिकारी के निर्देश पर चिरईगाँव विकास खण्ड की खण्ड विकास अधिकारी सरिता गुप्ता ने शुक्रवार को क्षेत्र के छांहीं, नवापुरा व जयरामपुर के गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छांही गाँव के गोवंश आश्रय स्थल की चहारदीवारी में जाली लगाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को निर्देशित किया जिससे कुत्ते व अन्य जानवर गोबंशों को क्षति न पहुंचा सकें।वहीं नवापुरा व जयरामपुर के केयर टेकरों को साफ सफाई के साथ उचित मात्रा में गोवंशों को चारा व पानी देने के लिए निर्देशित किया।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
