उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अजीतमल क्षेत्र में उपजिलाधिकारी द्वारा अवैध रूप से चल रहे सीएचसी अस्पतालों व पैथोलॉजी सेंटरों में चलाया गया अभियान व अवैध पैथोलाजी सेंटरों को किया गया सीज। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अजीतमल क्षेत्र में उपजिलाधिकारी द्वारा अवैध रूप से चल रहे सीएचसी अस्पतालों व पैथोलॉजी सेंटरों में चलाया गया अभियान व अवैध पैथोलाजी सेंटरों को किया गया सीज )
उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी द्वारा चलाये जा रहे जिले में अवैध रूप से चल रहे अवैध अस्पतालों एवं पैथोलॉजी के खिलाफ अभियान के तहत अजीतमल क्षेत्र के मुरादगंज कस्बे में सीएचसी अजीतमल की टीम ने एसडीएम के साथ छापामारी कर अवैध रूप से चलाये जा रहे दो अस्पतालों एवं एक पैथोलॉजी को सील करने की कार्यवाही की है। उपजिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार के साथ सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के अधीक्षक अवनीश कुमार की टीम ने मुरादगंज कस्बे में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों एवं पैथोलॉजी पर छापेमारी की। जिसमें अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे डी.के. विश्वास एवं यूसुफ खान की क्लीनिक को सील किया तथा वही रेड क्लिफ पैथोलॉजी को भी अवैध रूप से चलते पाया गया। जिसे सील कर दिया गया है।उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से चलाये जा रहे अस्पतालों एवं पैथोलॉजी के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसमें दो अस्पतालों एवं एक पैथोलॉजी को शील किया गया है। वही सीएचसी अधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि चिन्हित किये गये अस्पतालों एवं पैथॉलाजी संचालकों को पहले ही नोटिस भेजे गये थे। लेकिन कोई कागजात न दिखा पाने के चलते आज मुरादगंज में दो अस्पतालों एवं एक पैथोलॉजी को सील किया गया। वहीं अभी क्षेत्र मे चल रहे करीब एक दर्जन के अधिक अस्पतालों को नोटिस दिये गये हैं। जिनकी भी जांच की जायेगी। इस अवसर पर टीम में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गिरेन्द्र सिंह , हेल्थ सुपरवाईजर अनिल गौतम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
