सहारनपुर थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( सहारनपुर थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवम पुलिस अधीक्षक-देहात के दिशा निर्देशों के चलते इस समय जनपद भर में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है।थाना मिर्जापुर प्रभारी हदय नारायण सिंह द्वारा उनके इन्हीं आदेशो का पालन करते हुए आज अपनी पुलिस टीम निरीक्षक केके सिंह,सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार बलबीर सिंह एवम अन्य टीम के सहयोग से,एक सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी शाहबान पुत्र दिलशाद निवासी कस्बा मिर्जापुर को छप्पर वाली मस्जिद मिर्जापुर पोल के पास से उस समय गिरफ्तार किया,जब यह शातिर अपराधी पुलिस टीम को देखते ही फरार हो गया,जिसे कुछ देर बाद ही पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।इसके अलावा एक अन्य मामले में थाना तीतरो प्रभारी सतीश कुमार के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर नरेश सिंह मय हमराही फोर्स के साथ दो वारंटियों बिजेन्द्र पुत्र बिशम्बर एवम चंद्र पुत्र बिशम्बर दोनों ही निवासी ग्राम बरसी को गिरफ्तार करने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।तीनो अभियुक्तों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!